राजस्थान में कोलायत लिफ्ट के लिए 123.15 करोड़ की स्वीकृति जारी

जल संसाधन एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में रिलाइनिंग एवं पिलाई का काम शानदार ढंग से किया है।

जल संसाधन एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में रिलाइनिंग एवं पिलाई का काम शानदार ढंग से किया है। उन्होंने कहा कि कोलायत लिफ्ट के लिए वर्ष 2022-23 के बजट के अनुसार 123.15 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है। आगामी सप्ताह से इस पर काम प्रारंभ हो जाएगा। मालवीय प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार सात बारीय पानी देना था। अब तक 5 बारीय पानी पहुंचा दिया गया है। इससे पहले विधायक पब्बाराम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जल संसाधन मंत्री ने कहा कि यह सही नहीं है कि कोलायत लिफ्ट की नगरासर एवं खिदरत माईनर का पानी अंतिम छोर (टेल) तक समुचित मात्रा में नहीं पहुंच रहा है।

mahendrajit malviya

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+