Ankita Mathur ACB Rajasthan: 3 लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई आबकारी निरीक्षक अंकिता माथुर कौन है?

Ankita Mathur Excise Inspector Rajasthan: राजस्‍थान एसीबी ने जयपुर में तैनात आबकारी निरीक्षक अंकिता माथुर को तीन लाख की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दो दलाल भी गिरफ्तार।

Ankita Mathur Jaipur: राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में तैनात आबकारी निरीक्षक अंकिता माथुर को तीन लाख रुपए की रिश्‍वत लेते भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो की टीम ने पकड़ा है। आबकारी इंस्‍पेक्‍टर अंकिता माथुर के साथ ही दो दलाल को भी एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Ankita Mathur acb rajasthan

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी के अनुसार राजस्‍थान आबकारी निरीक्षक अंकिता माथुर ने शराब का ठेका चलाने के नाम पर दलाल मोनू अली और असलम के माध्‍यम से तीन लाख रुपए की रिश्‍वत ली थी। एसीबी की टीमें इनके घरों पर भी तलाशी ले रही है।

राजस्‍थान एसीबी को 28 जुलाई को शिकायत मिली थी कि शराब की दुकान चलाने का लाइसेंस होने के बावजूद आबकारी निरीक्षक मासिक बंधी के रूप में दस लाख रुपए की मांग कर रही है। पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दी, जिसके सत्‍यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।

आबकारी इंस्‍पेक्‍टर अंकिता माथुर ने गुरुवार को दलाल मोनू अली और असलम को तीन लाख रुपए की घूस लेने के लिए पीड़ित के पास भेजा। दलालों ने उससे तीन लाख रुपए लिए। इशारा पाकर एसीबी ने दबिश दी और उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया। इसके बाद दलालों से आबकारी इंस्पेक्टर को फोन करवाया तो माथुर ने उनको रुपए लेकर जयपुर में श्‍याम नगर स्थित अपने घर बुलाया।

दलालों के साथ-साथ एसीबी टीम भी अंकिता माथुर के घर पहुंच गई और अंकिता माथुर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों दलाल जयपुर के आमेर इलाके में शराब का ठेका चलाते हैं। वहीं, पीड़ित के पिता के पास जयपुर के ट्रांसपोर्ट इलाके में शराब की दो दुकानों का लाइसेंस था। पिता की मौत के बाद से दुकानें बंद पड़ी थी। दुकानों को फिर चलाने के लिए आबकारी निरीक्षक अंकिता मा‍थुर दस लाख की घूस मांग रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+