Jaipur : अंजलि बनी अब्‍दुल लतीफ की दूसरी बीवी, लव मैरिज के बाद पति के रिश्‍तेदारों ने मारी गोली

Anjali Lateef Love Story Jaipur : राजस्‍थान की राजधानी में मुस्लिम युवक की दूसरी बीवी बनने वाली हिंदू युवती को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। उसे गोली क्‍यों व किसने मारी? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि मामले को इंटरकास्‍ट मैरिज से जोड़कर देखा जा रहा है। युवती के पति ने अपने रिश्‍तेदारों पर शक जताया है। फिलहाल युवती जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल में भर्ती है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

jaipur love story

मीडिया की खबरों के अनुसार युवती अंजलि जयपुर में मुरलीपुरा में स्थित इंडिया मार्ट में काम करती है। वारदात बुधवार सुबह उसके ऑफिस गेट के पास हुई है। इसकी वजह जयपुर की भट्टा बस्ती के रहने वाले अब्दुल लतीफ से सालभर पहले शादी करना माना जा रहा है। लतीफ ने पुलिस को कुछ संदिग्‍ध लोगों के नाम दिए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, लतीफ पहले से शादीशुदा है। पहली पत्‍नी से लतीफ का विवाद चल रहा था। ऐसे में लतीफ और अंजलि सालभर पहले एक दूसरे के करीब आए और परिवार वालों के खिलाफ जाकर शादी भी कर ली थी। दोनों शादी के बाद जयपुर के मुरलीपुरा स्कीम में रह रहे थे। बुधवार को अंजलि अपने ऑफिस जा रही थी। ऑफिस में पहुंचने पहले ही स्‍कूटी पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके गोली मार दी। गोली अंजलि के पीठ में रीढ की हड्डी लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

लतीफ और अंजलि को अपने परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ रही थी। दोनों को अपनी जान का खतरा सता रहा था। इन्‍होंने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग कर रखी थी। अंजलि का पति लतीफ पहले चूड़ियों की दुकान चलाता था। शादी के बाद से ही दोनों को लगातार धमकियां मिल रही थी। पूर्व में अपहरण का प्रयास भी किया गया था। जिसका पुलिस थाने में केस भी दर्ज करवाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+