Om Mathur से अचानक मुलाकात करने उनके घर पहुंचे Amit Shah, राजस्थान को लेकर लिया अपडेट

BJP के दो प्रमुख नेताओं की दिल्ली में बुधवार को हुई मुलाकात की सियासी गलियारों में जबरदस्त चर्चा है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा नेता ओम माथुर से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक और सामयिक मुद्दों को लेकर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान राजस्थान में पार्टी के भीतर चल रही खींचतान पर भी चर्चा की गई। शाह ने ओम माथुर से राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लेकर फीडबैक लिया है। पिछले दिनों ओम माथुर के ऑपरेशन के बाद उनसे मिलने घर पहुंचे अमित शाह ने माथुर की कुशलक्षेम भी जानी है।

om mathur

राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले हैं ओम माथुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले हैं। ओम माथुर लंबे समय तक गुजरात के प्रभारी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से उनका अच्छा तालमेल भी रहा है। ओम माथुर बीजेपी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ओम माथुर की राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने की प्रबल इच्छा है। लेकिन जनाधार के अभाव के चलते वे इस पद पर काबिज नहीं हो पा रहे हैं। हाल ही में पार्टी ने ओम माथुर को केंद्रीय चुनाव समिति में लेते हुए छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है।

om mathur

पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति में लेकर छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया

ओम माथुर लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वर्षों तक गुजरात का प्रभारी रहते हुए उन्होंने गुजरात में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनको मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ओम माथुर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा माथुर उत्तर प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति में लेते हुए छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। छत्तीसगढ़ में राजस्थान के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि ओम माथुर को राजस्थान की राजनीति से दूर किया गया है। हालांकि ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहते हुए राजस्थान के प्रवास पर भी रहेंगे। लेकिन विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका नहीं निभा पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+