जयपुर में अमेरिकन युवती को शराब पिलाकर टैंपो वाले ने मसाज के बहाने किया दुर्व्यवहार

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अमेरिकन युवती ने टैंपो चालक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने सिंधीकैंप थाने पहुंचकर बताया कि शराब पिलाने के बाद उससे मसाज के बहाने दुर्व्यवहार किया गया। वह जब नशे की हालत से बाहर आई तो उसे लगा कि रेप हुआ है। उसके बाद वह अपना मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर्स ने उसे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। पुलिस ने युवती की शिकायत मिलने पर आरोपी टैंपो चालक की तलाश शुरू कर दी।

american girl misbehaved by an auto driver in jaipur

जयपुर वेस्ट, एडीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि युवती अमेरिका की रहने वाली है। उसने खुद के साथ रेप होने की शिकायत की था। हालांकि, मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही छेड़छाड़ करने वाले शख्स को खोजा जा रहा है। युवती से उस घटनास्थल के बारे में जानकारी मांगी गई, जहां उसके साथ ऐसा कुछ हुआ था। आरोपी के बारे में यही पता चला है कि वह टैंपो चलाता है।'

american girl misbehaved by an auto driver in jaipur

युवती का कहना है कि शराब पिलाने के बाद युवक मेरी मसाज करने के बहाने जबरदस्ती कर रहा था। मैं जब नशे में थी। बाद में मुझे लगा कि मेरा रेप किया गया है। संवाददाता के अनुसार, अभी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+