अलवर रेप कांड: राजस्थान सरकार ने सीबीआई को सौंपी मामले की जांच

कांग्रेस नीत राजस्थान सरकार ने अलवर रेप मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला लिया है।

जयपुर, 16 जनवरी। कांग्रेस नीत राजस्थान सरकार ने अलवर रेप मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला लिया है। बता दें कि शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राज्य सरकार लड़की के परिवार की इच्छानुसार इस मामले की जांच शहर के बाहर की पुलिस, अपराध शाखा, एसओजी या सीबीआई से कराने को तैयार है।

CBI

वहीं, बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि विपक्षी दल इस मामले पर गंदी राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में लड़की का रेप न होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन इसके बावजूद पार्टी उसे गैंग रेप पीड़िता बता रही है। लड़की को चोटें कैसे आई इस मामले की जांच चल रही है।

अलवर रेप केस के बारे में
अलवर में मंगलवार रात तिजारा फाटक के पास एक पुल पर 14 साल की बच्ची बेसुध अवस्था में मिली थी। उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट से खून आ रहा था जिसके बाद उसे निकट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ढाई घंटे तक उसकी सर्जरी चली। पुलिस जांच में सामने आया कि वह लड़की अकेली अपने गांव से शहर जा रही थी।

यह भी पढ़ें: इस्तांबुल हवाई अड्डे से चीनी यात्री ने इतने करोड़ रुपये में खरीदी दुर्लभ जापानी व्हिस्की, ये व्हिस्की है खास

गहलोत ने इस मामले पर ट्वीट कर कहा था कि राज्य की पुलिस इस मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कर रही है। इसके बावजूद यदि लड़की के घर वाले अलवर के बाहर की पुलिस या सीआईडी, एसओजी या सीबीआई से इस मामले की जांच करवाना चाहते हैं तो करवा सकते हैं। बता दें कि वह लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। बता दें कि विपक्ष के हंगामे के बाद इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+