इस्तांबुल हवाई अड्डे से चीनी यात्री ने इतने करोड़ रुपये में खरीदी दुर्लभ जापानी व्हिस्की, ये व्हिस्की है खास
दुनियाभर में दुर्लभ चीजों के दीवानों की कमी नहीं है और अगर इन दुर्लभ चीजों में शराब शामिल हो तो फिर बात ही कुछ और है। चीन के एक यात्री ने दुर्लभ व्हिस्की को खरीदने के लिए मोटी रकम अदा की है।
नई दिल्ली, 16 जनवरी। दुनियाभर में दुर्लभ चीजों के दीवानों की कमी नहीं है और अगर इन दुर्लभ चीजों में शराब शामिल हो तो फिर बात ही कुछ और है। आपने सुना होगा कि शराब जितनी पुरानी होती है उतना अधिक मजा देती है। यही वजह है कि चीन के एक यात्री ने एक दुर्लभ व्हिस्की को खरीदने के लिए भारी भरकम रकम अदा की है।

इस्तांबुल हवाई अड्डे पर 4 करोड़ में बिकी दुर्लभ व्हिस्की
इस्तांबुल हवाई अड्डे पर एक दुर्लभ जापानी व्हिस्की की बोतल को 4.14 करोड़ रुपए में बेचा गया है। 55 साल पुरानी Yamazaki whiskey जो अब बेहद सीमित मात्रा में बची है, को दिसंबर 2021 में एयरपोर्ट की एक शुल्क मुक्त आउटलेट पर बिक्री के लिए रखा गया था।

व्हिस्की के लिए चीनी यात्री ने लगाई सबसे ऊंची बोली
इस व्हिस्की की बोतल को खरीदने के लिए ग्राहकों से बोली लगाने को कहा गया था, जिसके बाद आठ ग्राहकों ने व्हिस्की को खरीदने में अपनी रुची दिखाई और आखिरकार चीन के एक यात्री ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर इस व्हिस्की को खरीद लिया। हालांकि इस चीनी ग्राहक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसा क्यों किया गया इसकी कोई वजह भी सामने नहीं आई है।

आखिर क्या है इस व्हिस्की की खासियत
आउटलेट के सीईओ ने बताया कि हमारे स्टोर से इतनी बड़ी बोली लगाकर खरीदी गई व्हिस्की को लेकर हम काफी रोमांचित हैं। जापान की व्हिस्की बनाने वाली कंपनी हाउस ऑफ संतूरी के इतिहास में यह उसकी सबसे पुरानी सिंगल माल्ट व्हिस्की है। इसे 1960 के दशक में तीन माल्ट के मिश्रण से बनाया गया था, जिसे संतूरी के संस्थापक शिनजिरो तोरी की देखरेख में बनाया गया था। संतूरी ने साल 2020 में इस दुर्लभ की 100 बोतलों को जापानी लोगों के लिए लॉटरी सिस्टम के जरिये बेचा था। इसके बाद साल 2021 में दुनिया भर के लोगों के लिए अन्य 100 बोतल बेचने का ऐलान किया गया। दुनियाभर के इच्छुक लोग इस व्हिस्की को खरीद सकें इसके लिए कंपनी ने कई रिटेलर्स से समझौता किया।












Click it and Unblock the Notifications