Rajasthan के अलवर में राहुल गांधी ने कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं की अहम बैठक ली, जानिए क्या रहा बैठक में

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलवर में राजस्थान के प्रमुख नेताओं की अहम बैठक ली है। प्रदेश में इस बैठक को अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद से जोड़कर मायने निकाले जा रहे हैं।

Rahul Gandhi

Rajasthan में भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में हैं। यात्रा केरल से अपनी शुरुआत के बाद 103वे दिन अलवर के मालाखेड़ा पहुंची। जहां एक बड़ी रैली रखी गई। इसके बाद राहुल गांधी ने अलवर के सर्किट हाउस में राजस्थान के सभी प्रमुख नेताओं की एक मीटिंग ली।

बैठक में सभी प्रमुख नेता रहे मौजूद

बैठक में सभी प्रमुख नेता रहे मौजूद

बैठक में राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, उड़ीसा के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, टीकाराम जूली, सहित अन्य कई मंत्री मौजूद थे। राजस्थान के वर्तमान राजनीतिक हालात और पायलट के प्रति गहलोत के भारी विरोध के परिपेक्ष में इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में पूछा जा रहा है कि क्या इस बैठक का कोई नतीजा निकल सकता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल गांधी

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल गांधी

इससे पहले सर्किट हाउस में राहुल गांधी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें उन्होंने भपंग वादन सुना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भंवर जितेंद्र सिंह, बीडी कल्ला, टीकाराम जूली आदि नेता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि आज मालाखेड़ा में विशाल जनसभा हुई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभा के मंच पर अलवर के स्थानीय विधायकों से नहीं मिले। ना किसी से बात की केवल पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह से जरूर कुछ सैकंड गुफ्तगू की।

स्थानीय नेताओं से नहीं की मुलाकात

स्थानीय नेताओं से नहीं की मुलाकात

कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के मंच संचालन के दौरान कुछ देर उनकी बात को ध्यान से सुना। लेकिन विधायक सफिया खान जब राहुल गांधी की तरफ साफा लेकर बढ़ी तो राहुल ने खड़गे की तरफ इशारा कर मना कर दिया। इसके बाद सफिया सीएम अशोक गहलोत की तरफ बढ़ी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जिले के विधायकों ने साफा पहनाकर स्वागत किया। लेकिन राहुल गांधी के स्वागत के लिए स्थानीय नेताओं को मौका नहीं मिला। कुछ नेताओं ने सुरेर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री के समय जरूर मुलाकात की। लेकिन मंच पर मिलने का मौका किसी को नहीं मिला। मंच पर विधायक बलजीत यादव, सफिया खान, संदीप यादव, दीपचंद खेरिया, डॉ. करण सिंह यादव सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।

स्वागत के लिए सफिया खान को खड़गे की तरफ इशारा

स्वागत के लिए सफिया खान को खड़गे की तरफ इशारा

मंच संचालन कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन पूरा होने के बाद आखिरी में राहुल गांधी को बोलना था। लेकिन खड़गे का भाषण खत्म होने के बाद राहुल गांधी टॉयलेट के लिए एक बार मंच से नीचे आए। इस बीच मंच संचालक ने अलवर के विधायकों और नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए बुलाया। तब खड़गे का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। तभी राहुल गांधी वापस आ गए। इस बीच रामगढ़ विधायक सफिया खान राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए बढ़ी। लेकिन उन्होंने खड़गे की तरफ इशारा करते हुए मना कर दिया।

अलवर की कटी घाटी से यात्रा की शुरुआत

अलवर की कटी घाटी से यात्रा की शुरुआत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबहकरीब 6 बजे कटी घाटी से रवाना हुई और राहुल गांधी भवानी चौक,से होते हुए एसएमडी, नांगली सर्किल, बिजली घर चौराहा, भगत सिंह सर्किल, अग्रसेन सर्किल, नमन होटल से हनुमान चौराहे से आगे जाएंगे। उनके साथ हजारों लोगों की भीड़ होगी। जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। सभी मुख्य सड़कें राहुल के स्वागत के होर्डिंग से आई हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+