राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बीच अजय माकन का वीडियो हुआ लीक, सोशल मीडिया पर भिड़े गहलोत-पायलट समर्थक

जयपुर, 30 सितंबर। राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन का एक वीडियो लीक हुआ है। कांग्रेस हाईकमान राजस्थान में चल रही खेमेबंदी को खत्म करने का जतन कर रहा है। लेकिन गुटबाजी बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच गहलोत गुट के निशाने पर चल रहे अजय माकन का एक वीडियो लीक हो गया है। वीडियो में कांग्रेस प्रभारी अजय माकन राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर अनौपचारिक चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में माकन कह रहे हैं कि अभी तो विधायकों की संख्या और बढ़ेगी। इस वीडियो को पायलट समर्थक विधायकों की संख्या से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा वीडियो खूब वायरल किया जा रहा है।

ajay makan

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे माकन

राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन एआईसीसी के अपने ऑफिस में पत्रकारों से मिले। माकन ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने किसी तरह का बयान देने से मना कर दिया। वीडियो की शुरुआत में पायलट समर्थक विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा बाहर जाते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच अजय माकन विधायकों की संख्या को लेकर चर्चा करते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में आगे माकन से कोई कह रहे हैं कि गहलोत ओवरस्मार्टनेस की वजह से मारे गए और आपकी जो भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। उस को नुकसान पहुंचा है।

ajay makan

गहलोत समर्थकों के निशाने पर हैं अजय माकन

राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन पहले से ही गहलोत समर्थक नेताओं के निशाने पर हैं। जयपुर में घटित हुई घटना में माकन की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। माकन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। इसे लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के समर्थक आपस में भिड़ रहे हैं।

ashok gahlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+