जयपुर में युवक का अपहरण : ID देखकर एक KM दूर ले जाकर छोड़ा, जानिए ऐसा क्या था आईडी में?
kidnap case jaipur : फिल्म 'फिर हेराफेरी' का फेमस डायलॉग 'क्या गुंडा बनगा रे तू' सुना ही होगा। ऐसा ही कुछ राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ है। जयपुर में दिवाली की शॉपिंग करने आए एक युवक का अपहरण कर लिया गया। फिर किडनैपर्स ने उसकी आईडी देखी तो उसे एक किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया।

जयपुर में युवक के अपहरण का यह मामला खोह नागोरियान पुलिस थाना इलाके में आनंद सिटी के पास एक ढाबे के सामने की है। बगराना (कानोता) निवासी अजय अटल (22) व उसका दोस्त पवन जगरवाल दिवाली की शॉपिंग करने जयपुर आया था। दोनों ने दोपहर को जयपुर के इंद्रा बाजार में दीपावली की शॉपिंग की।
शॉपिंग करने के बाद घर लौटते वक्त रास्ते में कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए ढाबे पर रुक गए। इसी दौरान सफेद रंग की कार उनके पास रुकी। वह दोनों घर जाने के लिए बाइक पर बैठे ही थे कि कार सवार दो लोग उनके पास आए और आईकार्ड दिखाने के लिए बोला। जैसे ही अजय बाइक से नीचे उतर कर बात समझ पाता दोनों बदमाश अजय का अपहरण करके अपने साथ ले गए।
किडनैपर्स के साथ कार में बैठे अजय ने उनको अपनी आईडी दिखाई, जिसे देखकर आरोपियों के होश उड़ गए। दरअसल, अजय वो लड़का नहीं था जिसका वे अपरहण करने आए थे। बदमाशों ने गलतफहमी में दूसरे का अपहरण कर लिया था। तब तक वे एक किलोमीटर आ चुके थे। अजय को बिना नुकसान पहुंचाए उन्होंने उसे रास्ते में उतार दिया।
मीडिया से बातचीत में खोह नागोरियान थाना सीआई मनोहर लाल ने बताया कि अजय के अपहरण के बाद बदमाशों ने पहले मोबाइल पर फोटो मैच की फिर उससे उसका नाम पूछा। तब उनको पता चला कि वे किसी दूसरे को उठा लाया। बदमाश आपस में बात कर रहे थे कि वे तो महिपाल का अपहरण करने आए थे। फिर अपहरण स्थल से उसे एक किलोमीटर दूर विजयपुरा रोड के पास उतार दिया।












Click it and Unblock the Notifications