21 साल की मॉडल को जबरन किस करना चाहता था युवक, मॉडल ने काट डाली जीभ, VIDEO

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार देर रात कैब चालक और उसके साथी द्वारा युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। अकेली होने के बावजूद युवती ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों का बहादुरी से सामना करते हुए एक आरोपी की जीभ काट डाली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि युवती जीभ किससे काटी।

21 year old girl Chopped tong of young man for molestation in Ola Cab in jaipur

दुर्गापुरा से चित्रकूट जा रही थी युवती

जयपुर के जवाहर सर्किल थाना एसआई कमलेश ने बताया कि गुरुवार रात को जयपुर की एक युवती ने दुर्गापुरा से चित्रकूट के लिए ओला कैब बुक कराई थी। रास्ते में कैब ड्राइवर सुरेश वर्मा और उसका साथी सचिन शर्मा युवती को नकदी पिस्टल दिखाकर उससे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगे। युवती ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान युवती ने मौका पाकर आरोपी सचिन की जीभ काटकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी उस युवती को जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। युवती ने फोन पर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

एसएमएस अस्पताल से पकड़े गए आरोपी

युवती के परिजनों ने तुरंत 100 नंबर कंट्रोल रूम में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती पूरी जानकारी ली। युवती ने पुलिस को एक आरोपी की जीभ काटने की बात बताई। इस पर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश करते हुए सीधे जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंची, जहां आरोपी जीभ का इलाज करवाने आए थे। पुलिस ने वहां से दोनों को पकड़ लिया। विद्याधर व जगतपुरा के रहने वाले इन दोनों आरोपियों से फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है।

Jaipur girl Chopped tong of young man for molestation in Ola Cab

यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि जयपुर में गुरुवार देर रात वैशाली नगर के चित्रकूट क्षेत्र में चलती कार में एक मॉडलिंग करने वाली युवती से बलात्कार का प्रयास किया गया। लडक़ी के मुंह में अपनी जीभ डाल दी, तभी युवती ने इज्जत बचाने के लिए आरोपी की जीभ को जोर से काट लिया। लहूलुहान आरोपी चिल्लाया, तो कैब चला रहे साथी ने कार रोक ली। इस दौरान लडक़ी बचकर कार से उतर भाग निकली। पीडि़ता थाने पहुंची, लेकिन मामला जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र का होने पर वहां की पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार तडक़े कैब चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से नकली पिस्टल और कार भी जब्त की है।

आगरा की रहने वाली है लड़की

21 वर्षीय युवती मूलत: आगरा की रहने वाली है और यहां चित्रकूट में रहकर बीए की पढ़ाई के साथ मॉडलिंग का काम काम कर रही है। पीडि़त युवती दुर्गापुरा स्थित एक होटल के क्लब में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आई थी। यहां से घर जाने के लिए देर रात 1.12 बजे ओला कैब बुक करवाई थी। कैब में पहले से चालक के बगल में एक युवक बैठा था। युवती ने पूछा तो चालक ने परिचित होना बताया और साथी को भी चित्रकूट छोडऩे की बात कहकर पीडि़ता को बैठा लिया। चित्रकूट क्षेत्र में सुनसान जगह देख चालक का साथी चलती कार में अचानक पीछे युवती के पास आ गया और पिस्टल दिखा, उससे छेड़छाड़ करने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+