स्वाइन फ्लू और डेंगू के बाद राजस्थान में फैली अब ये नई बीमारी, हजार से ज्यादा मरीज सामने आए

जयपुर। बदलते मौसम के साथ ही राजस्थान में कई तरह की बीमारियों ने डेरा डाल लिया है। अभी तक यहां डेंगू, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आते थे, मगर अब कुछ और रोग भी फैल गए हैं। इन रोगों में सबसे ज्यादा चर्चा में है 'स्क्रब टाइफस'। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राज्य में माइट या पिस्सू के काटने से प्रदेश में स्क्रब टाइफस के 1100 से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं। अकेले जयपुर में अब तक इसके 258 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जबकि, उदयपुर में 189 और अलवर में 76 मरीज मिले हैं। इतना ही नहीं मादा एनोफिलिज मच्छर के काटने से मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा भी डेढ़ हजार तक पहुंच गया है। वहीं, डेंगू के मरीजों की संख्या भी 1100 के पार हो गई है।

After swine flu and dengue now rajasthani people faces scrub typhus

संवाददाता के अनुसार, स्वाइन फ्लू की स्थिति और भी भयावह है। प्रदेशभर में इस साल अब तक 5076 पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं। जिनमें से 206 लोगों की तो मौत ही हो गई। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा है कि सरकार मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू व स्क्रब टाइफस की रोकथाम के ​लिए कदम उठा रही है। विभाग के अधिकारियों को पहले से ही निर्देश दे रखे हैं। कुछ जिलों में बाढ़ के बाद मौसमी बीमारियों का ग्राफ बढ़ा, जबकि कुछ में बदलते हुए मौसम की वजह से रोग आए।

पाकिस्तान से सटे जिलों जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में विशेष रूप से कांगो फीवर का प्रकोप है। वहां स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही लोगों की देखभाल के लिए सरकारी अस्पतालों में दवाएं भिजवाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+