बेटे वैभव गहलोत के बाद राजस्थान CM अशोक गहलोत भी COVID-19 पॉजिटिव
जयपुर, 6 जनवरी। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही कोरोना महामारी के पॉजिटिव केस की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। खुद सूबे के मुखिया कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

गुरुवार को राजस्थान सीएम अशोक गहलोत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।
सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं'












Click it and Unblock the Notifications