शादी के 21 साल बाद पति ने चेंज करवाया जेंडर, पत्नी ने दे दिया तलाक

जयपुर, 26 फरवरी। शादी के 21 बाद एक आदमी अपना जेंडर चेंज करवाकर औरत बन गया। जब इस बात का पता पत्नी को चला तो उसने तलाक ले लिया। हालांकि पति-पत्नी लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे थे।

jaipur family court

हुआ यूं कि जोधपुर निवासी शख्स ने अपनी जेंडर सर्जरी करवाई। पत्नी ने इस आधार पर पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी लगा दी। अब कोर्ट ने पारस्परिक सहमति के आधार पर उनके तलाक को मंजूर कर लिया है।बताया जा रहा है कि पत्नी-पति से कुछ साल से अलग रह रही थी. इस मामले में न्यायालय का कहना है कि दोनों परिपक्व हैं और वयस्क हैं। अपना भला बुरा समझते हैं।

जानकारी के मुताबिक साल 2017 से दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच समझौता वार्ता भी विफल रही। इस दौरान पति ने जेंडर सर्जरी करवा ली। अब उनके बीच दोबारा पति-पत्नी के संबंध बनने की गुंजाइश नहीं है। दोनों ही एक दूसरे से अलग रहना चाहते हैं। विवाह विच्छेद चाहते हैं। कोर्ट ने इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए तलाक की डिक्री का आदेश जारी किया है।

पति जोधपुर और पत्नी जयपुर की रहने वाली है। दोनों ने 2021 में पारिवारिक कोर्ट में आपसी सहमति से दोनों के बीच तलाक दिलवाने की अर्जी दायर की थी। उन्होंने अपने अर्जी में कहा था कि शादी के बाद 2017 से दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इस दौरान पति ने अपनी जेंडर सर्जरी भी करवा ली। अब उनके बीच पति पत्नी जैसा संबंध दोबारा कभी नहीं बन सकता।

दोनों के बीच जो सेटलमेंट हुआ है। उसमें सामान, भरण-पोषण व स्त्रीधन का कोई भी विवाद नहीं है। इसके साथ ही आने वाले समय में दोनों एक दूसरे पर कोई दोषारोपण नहीं करेंगे। इसलिए दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी। अब कोर्ट ने पति-पत्नी की तलाक अर्जी मंजूर करते हुए तलाक का डिक्री आदेश जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+