Rajasthan : RPS हीरालाल सैनी-महिला कांस्टेबल के स्वीमिंग पूल वाले VIDEO कांड में SHO भी आया लपेटे में
जयपुर, 10 सितम्बर। राजस्थान में इन बीते दो दिन से डीएसपी हीरालाल सैनी-महिला कांस्टेबल का स्वीमिंग पूल वाला कांड सुर्खियों में है। इन दोनों के खिलाफ तो निलंबन की कार्रवाई हुई है। साथ ही एक एसएचओ भी इस केस के लपेटे में आ गया है। उसे लाइन हाजिर किया गया है।

दो अश्लील वीडियो वायरल
दरअसल, डिप्टी एसपी हीरालाल सैनी व महिला कांस्टेबल के दो अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद महिला के पति ने नागौर जिले के चितावा पुलिस थानाधिकारी को शिकायत दी थी। उस मामले में चितावा थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा को लाइन हाजिरी किया गया है।

थानाधिकारी पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप
आरोप है कि चितावा एसएचओ महिला कांस्टेबल के पति की शिकायत को दबाकर रखा और मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। इस पर नागौर एसपी चितावा थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की। उनको 17 सीसीए का नोटिस भी जारी किया गया है।

महिला कांस्टेबल नागौर जिले की
बता दें कि महिला कांस्टेबल जयपुर कमिश्नरेट और हीरालाल सैनी अजमेर जिले के ब्यावर में डीएसपी पद पर तैनात है। महिला मूलरूप से नागौर जिले की रहने वाली है। इस संबंध में चितावा एसएचओ ओमप्रकाश मीणा का कहना है कि उसके पास किसी महिला कांस्टेबल के पति का ना तो कोई परिवाद आया है और ना ही चितावा थाने में ऐसा कोई प्रकरण दर्ज हुआ है।

दूसरी बार लाइन हाजिर हुए चिताावा एसएचओ
नागौर जिले के चितावा थानाधिकारी का भी गजब सर्विस रिकॉर्ड रहा है। ये वर्ष 2020 में थाना इलाके की एक युवती से बातचीत का आडियो वायरल होने के मामले में लाइन हाजिर हुए थे। तब तीन माह तक लाइन हाजिर रहने के बाद बहाल होकर वापस चितावा थाना में ही आ गए। अब महिला कांस्टेबल व डीएसपी के केस में लाइन हाजिर हो गए।
ये भी पढ़ें - RPS हीरालाल सैनी-कांस्टेबल ने PART-2 VIDEO में बेटे के साथ पार की सारी हदें, अब SOG की गिरफ़्त में
ये भी पढ़ें - 6 वर्षीय बेटे के सामने जयपुर की महिला कांस्टेबल ने ब्यावर DSP के साथ स्वीमिंग पूल में बनाए संबंध












Click it and Unblock the Notifications