Rajasthan में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केंद्रीय स्तर की बैठक में हुआ फैसला

राजस्थान में आम आदमी पार्टी सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने दिल्ली में केंद्रीय स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश में तकरीबन ढाई लाख से जयादा रजिस्टर्ड कार्यकर्ता है।

Rajasthan में आम आदमी पार्टी अब सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने यह फैसला दिल्ली में केंद्रीय स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक में किया है। बैठक में आप के महामंत्री और चुनाव रणनीतिकार संदीप पाठक और राजस्थान प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा शामिल हुए। यह तय किया गया कि राजस्थान में पार्टी सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजस्थान के बड़ा राज्य होने के चलते पार्टी इस पर भी मंथन कर रही थी कि पहले कम सीटों पर लड़ा जाए। मगर अब पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दिल्ली और पंजाब में सरकार और गुजरात में अच्छी संख्या में वोट बटोर कर आप राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। अब आम आदमी पार्टी की निगाहें राजस्थान पर है। बैठक में प्रमुख नेताओं ने राजस्थान के नेता और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। आप ने राजस्थान में अपना अभियान पिछले साल मार्च से शुरू किया था। ऐसे में लगभग 10 महीने में नेताओं और कार्यकर्ताओं का राजस्थान को लेकर क्या अनुभव रहा। इसका फीडबैक लिया गया।

arvind kejriwal

राजस्थान बड़ा राज्य होने के चलते कई स्ट्रैटेजी थी दिमाग में

आप के सूत्रों का कहना था कि राजस्थान बड़ा राज्य हैं। ऐसे में इस पर भी विचार किया जा रहा था कि पार्टी इस बार राजस्थान में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर से सटे इलाकों में चुनाव लड़े। ऐसे में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरु, झुंझुनू और अलवर जिले की लगभग 30 सीटों पर चुनाव लड़ा जा सकता है।

arvind kejriwal

प्रदेश में आपके ढाई लाख से ज्यादा कार्यकर्ता

राजस्थान में आम आदमी पार्टी के ढाई लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड कार्यकर्ता है। इसके अलावा पार्टी अपने सर्वे में एक लाख से ज्यादा ऐसे लोगों को चुन चुकी है। जो फील्ड में रहकर पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। जल्द ही राजस्थान पर निर्णय होने के बाद इन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। उसी के अनुसार टीमें भी तैयार की जाएगी। इधर राजस्थान में आपने सोशल मीडिया कैंपेनिंग के लिए नई योजना तैयार की है। इसके तहत अब पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के पांच सिटिंग एमएलए को रोजाना टारगेट करेगी। ऐसे विधायकों को चुना जाएगा। जिनके खिलाफ स्थानीय स्तर पर असंतोष है।

arvind kejriwal

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+