65 की उम्र में पहली बार दूल्हा बने गोविंद राम, 52 साल की सुमित्रा पर यूं आया दिल, आशीर्वाद देने उमड़े लोग

अजब प्रेम की गजब कहानी : 65 की उम्र में पहली बार दूल्हा बने गोविंद राम, 52 साल की सुमित्रा पर यूं आया दिल

जयपुर, 14 जुलाई। कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। कब किससे शादी होगी? यह जोग-संजोग की बातें हैं। इसका ताजा उदाहरण है राजस्थान के गोविंद राम शर्मा व सुमित्रा की जोड़ी। दादा-दादी बनने की उम्र में ये दोनों पहली बार दूल्हा-दुल्हन बने हैं। राजस्थान में इस 'एक विवाह ऐसा भी' की खूब चर्चा हो रही है।

शादी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल

शादी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल

दरअसल, 65 वर्षीय गोविंद राम शर्मा की शादी नहीं हुई। उम्र के इस पड़ाव पर आकर इन्होंने शादी की उम्मीद तक छोड़ दी थी। ऐसा ही हाल 52 वर्षीय सुमित्रा का था। कुदरत ने दोनों को ऐसा मिलाया कि पहली नजर में ही दिल दे बैठे और अब शादी की है। इनकी शादी की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

 जयपुर जिले के रहने वाले हैं दूल्हा-दुल्हन

जयपुर जिले के रहने वाले हैं दूल्हा-दुल्हन

दैनिक नवज्योति की खबर के अनुसार दूल्हे गोविंद राम शर्मा जयपुर जिले में सेज इलाके के दादिया गांव के रहने वाले हैं जबकि दुल्हन सुमित्रा जयपुर जिले की आंधी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महंगी के गांव बामनवाटी से है।

आशीर्वाद देने उमड़े लोग

आशीर्वाद देने उमड़े लोग

गोविंद राम शर्मा व सुमित्रा ने 10 जुलाई 2022 को शादी की है। यह दोनों की पहली शादी बताई जा रही है। गांव बामनवाटी में विवाह बंधन में बंधने के बाद इस नवविवाहित जोड़े का बुधवार को गांव दादिया में आशीर्वाद समारोह रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+