सामान खरीदने आई 10 साल की बच्ची से अश्लील हरकतें करने लगा 56 वर्षीय दुकानदार

जयपुर। राजस्थान में जयपुर के कोतवाली थाना के तोपखानों के रास्ते में स्थित किराने की दुकान में दुकानदार ने एक बच्ची अश्लील हरकतें कीं। 10 साल की बच्ची सामान खरीदने वहां आई थी, तभी 56 वर्षीय दुकानदार चांद बाबू ने छेड़खानी शुरू कर दी। वह मुश्किल से उसके चंगुल से छूटकर भागी। घर जाकर बच्ची ने चांद बाबू की करतूतों के बारे में बताया। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

56-year-old Salesmen Arrested For Allegedly Child Sexual Assault

अपने खिलाफ केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी चांद बाबू फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। थानाप्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि, हमने उसे शुक्रवार देर रात जालूपुरा से गिरफ्तार किया। पता चला है कि, पीड़ित बच्ची का परिवार चांदबाबू की दुकान के सामने ही रहता है। इस कारण बच्ची चांद बाबू को जानती थी। चांद बाबू वर्ष 2007 से पहले वह एसटीडी की दुकान चलाता था। उसके बाद किराने की दुकान लगाई थी।

यह बहुत ही शर्मनाक था कि, खुद चांद बाबू के तीन बच्चे व पोते-पोतियां हैं, फिर भी उसने मासूम से अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पूछताछ में उसने कुबूला कि, शुक्रवार सुबह जब बच्ची अकेली दुकान पर सामान खरीदने आई थी, तो ही उसने उससे अश्लील हरकतें कीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+