न्यू ईयर 2022 से उम्मीद : राजस्थान में होगा साढ़े 5 लाख करोड़ का निवेश, 3 लाख 28 हजार को रोजगार

जयपुर, 31 दिसम्बर। नया साल 2022 राजस्थान के लोगों के लिए ढेरों उम्मीद लेकर आ रहा है। प्रदेश में साढ़े पांच लाख करोड़ का निवेश होगा, जिससे 3 लाख 28 हजार लोगों को रोजगार मिलने की आशा है। राजस्थान में निवेश और रोजगार की उम्मीदों पर नए साल 2022 में 24 व 25 जनवरी को होने वाली इंन्वेस्टमेंट राजस्थान समिट में मुहर लगेगी। यह बात केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने राजस्थान के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग को बताई है।

rajasthan

दरअसल, आम बजट 2022 को लेकर राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें राजस्थान के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कास्ट ऑफ सर्विस का महत्वपूर्ण मामला उठाया।

राजस्थान से मंत्री गर्ग ने तर्क दिया कि हमारी कास्ट ऑफ सर्विस डिलीवरी दूसरे राज्यों की तुलना में अधिक है। इसलिए हमें स्पेशल कैटेगरी का दर्जा मिलना चाहिए। सोने व चांदी और प्लेटिनम पर आयात शुल्क 10 से घटाकर 4 प्रतिशत किया जाना चाहिए।

गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंत्री गर्ग ने खनन उद्योग से जुड़े मुद्दे उठाए और उन्होंने मांग की कि ईस्टर्न राजस्थान कनाल प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाना चाहिए।

इसके अलावा राजस्थान सरकार के मरूस्थलीय और आदिवासी क्षेत्रों की मुख्य पांच परियोजनाओं को स्वीकृत कर 100 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार को वहन करना चाहिए। इससे राजस्थान में निवेश का माहौल सुधरेगा। जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्र और राज्य सरकार का वित्त पोषण अनुपात 90:10 किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+