जयपुर एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग में मिले 4 कारतूस, जांच जारी
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित 'जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' पर एक बैग में चार कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। इस बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

जयपुर एयरपोर्ट पर स्कैनर की जांच के बाद जब बैग खोला गया तो उसके रखे एक पैकेट में कारतूस मिले। बैग और कारतूस किसके थे। इस बारे में जांच की जा रही है। सांगानेर पुलिस थाने में जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
सांगानेर पुलिस ने बताया कि इन लाइन स्क्रीनिंग के दौरान लेवल L-2 पर बैगेज आईडी नम्बर 11001332 की इमेज में 4 कारतूस जैसी इमेज दिखी थी। उसको रिजेक्ट कर L-3 पर इमेज का विश्लेषण किया गया। दो बार बैग की जांच की गई।
दोनों बार ही जांच में कारतूस जैसी वस्तु दिखी। बाद में जब बैग को खोला तो उसमें से दो जिंदा और दो काम में लिए हुए कारतूस बरामद हुए। फिलहाल बैग नम्बर के आधार पर अब पैसेंजर की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications