राजस्थान: 38 IPS अफसरों का तबादला, लेडी सिंघम को CM के गृह जिले में लगाया, यहां देखें पूरी सूची
जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने 38 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के तबादला एवं पदस्थापन आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस के सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के पुलिस महकमे में दूसरा बड़ा फेरबदल है। इससे पहले गहलोत सरकार ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 जीतने के बाद सत्ता की बागडोर संभालने के साथ ही बड़ी संख्या में आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
अब लोकसभा चुनाव 2019 के बाद फिर तबादले हुए हैं। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार अलवर गैंगरेप प्रकरण में एपीओ हुए आईपीएस डॉ. राजीव पचार को एसीबी जयपुर में एसपी लगाया है। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर सीकर के कुंदन गांव की बेटी आईपीएस प्रीति चन्द्रा को डिप्टी कमिश्नर जोधपुर लगाया गया है।
जोधपुर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का गृह जिला है। करौली एसपी रहते हुए प्रीति चन्द्रा ने डकैतों से जुड़े कई मामलों में पुलिस को सफलता दिलाई थी। इसके अलावा सीकर एसपी डॉ. अमनदीपसिंह कपूर को डिप्टी कमिश्नर (क्राइम), जयपुर और एपीओ चल रहे अनिल पालीवाल को अतिरिक्त महानिदेशक (एसओजी) लगाया है।
पूरी सूची यहां देखें














Click it and Unblock the Notifications