राजस्‍थान प्रशानिक सेवा के 16 अफसर RAS से IAS में प्रमोट होंगे, UPSC की हरी झंडी का इंतजार

RAS Get Pramotion In To IAS Officer: आरएएस से आईएएस बनने वालों की सूची 13 जून के बाद जारी हो सकती है।

promoted from RAS to IAS

राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 16 अफसरों के लिए खुशखबरी है। इन्‍हें पदोन्‍न्‍ति मिलने वाली है। आरएएस से आईएएस अफसर बनाया जाएगा। इस सूची में 16 आरएएस अधिकारियों को नाम है।

Recommended Video

    UPSC Topper 2022 Ishita Kishore ने New Education Policy पर क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा में साल 1996 बैच के 9 और साल 1997 बैच के 7 आरएएस अधिकारियों को प्रमोशन होना है। इसके लिए नई दिल्‍ली स्थित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में बोर्ड की बैठक 13 जून 2023 होगी, जिसमें राजस्‍थान मुख्‍य सचिव उषा सचिव भी शिरकत करेंगी।

    कार्मिक विभाग ने राजस्‍थान सरकार से पदोन्‍न‍त होने वाले आरएएस अफसरों की सूची मांगी थी। 16 अफसरों के आरएएस से आइएएस में प्रमोट होने के बाद इनको मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्‍त्री राष्‍ट्रीय प्रशासन अकादमी में आइएएस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    RAS से IAS बनने वालों की सूची

    1 हर्ष सावन सुखा
    2 आशुतोष गुप्ता
    3 बाबूलाल गोयल
    4 बालमुकंद असावा
    5 नारायण सिंह
    6 किशोर कुमार
    7 हनुमान मल
    8 बचनेश अग्रवाल
    9 वासुदेव मालावत
    10 प्रियंका गोस्वामी
    11 जगजीत मोंगा
    12 राम निवास मेहता
    13 अरुण गर्ग
    14 राजेंद्र वर्मा
    15 अल्पा चौधरी
    16 संचिता बिश्नोई

    जब पति पत्‍नी एक साथ बने आईएएस

    साल 2021 को राजस्‍थान प्रशासनिक सेवाा (RAS) के 17 अधिकारियों को आइएएस अफसर बनाया गया था। इस सूची में खास बात यह थी कि आरएएस इकबाल खान व डॉ. रश्मि शर्मा का नाम भी शामिल था। ये पति-पत्‍नी हैं। इकबाल खान नागौर जिले के डीडवाना के झांझोत गांव और रश्मि शर्मा झुंझुनूं जिले के खेतड़ी इलाके के गांव मेहाड़ा से हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+