Jaipur : गैस कटर से ATM काटकर 15 लाख रुपए ले गए बदमाश, 8 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

ATM Loot in Kotputali : राजस्‍थान के जयपुर जिले के कोटपूतली ने बदमाशों ने एटीएम लूट लिया। महज 8 मिनट में वारदात अंजाम देकर 15 लाख रुपए लूट ले गए। बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काटा है। पूरी वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए थे। फिर एटीएम को लूट कर फरार हो गए।

atm loot

बता दें कि कोटपूतली में हाईवे पर बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। बीती रात यहां बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। उस वक्‍त एटीएम में 15 लाख रुपए भरे हुए थे। एटीएम को गैस कटर से काटा तो सायरन भी बजा पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश रुपए लूटकर भाग गए।

बैंक एटीएम लूट की सूचना पर कोटपूतली पुलिस ने पूरे इलाके में तुरंत नाकाबंदी करवाई, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस एटीएम के आस पास के रास्‍तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालने में लगी है।

मीडिया से बातचीत में बैंककर्मियों ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले ही एटीएम में 5 लाख रुपए डाले गए थे। पहले से उसमें दस लाख रुपए भरे हुए थे। ऐसे में 15 लाख लूटे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+