राजस्थान बजट : गहलोत सरकार की 10 बड़ी घोषणाएं, देखिए किसको क्या-क्या मिला?
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 फरवरी को विधानसभा में साल 2021-22 के लिए प्रदेश का बजट पेश कर दिया है। सुबह 11 बजे से शुरू हुए बजट भाषण के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कई बार विपक्ष पर तंज भी कसे और उनसे हंसी मजाक भी किया।

गहलोत ने शेर पढ़ा-यह जादूगर की जादूगरी है...
सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी विधायकों की ओर मुखातिब होकर शेर पढ़ा और फिर कहा कि- 'यह जादूगर की जादूगरी है' गहलोत ने कहा कि किसानों में भारत की आत्मा बसती है और अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा।
कोरोना काल की चुनौतियों का जिक्र
इस दौरान गहलोत ने कोविड-19 के लिए एक विशेष पैकेज का ऐलान किया है। कोरोना काल की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है।
Recommended Video

बजट की 10 बड़ी घोषणाएं
कोरोना काल में रोका गया सरकारी कर्मचारियों का वेतन रिलीज करने की घोषणा की गई। इसके लिए करीब 1600 करोड़ रुपए जारी होंगे।
अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश करने की घोषणा। किसानों को 16 हजार करोड़ के ब्याज मुक्त फसली लोन दिए जाएंगे।

50 लाख तक फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी घटाई
50000 किसानों को बिजली कनेक्शन की घोषणा और कृषि उपज मंडियों में 1000 करोड़ के कार्य होंगे। जोधपुर में किसान कॉम्पलेक्स बनाने का भी ऐलान।
डीएलसी की दरों में 10 फीसदी की कमी की घोषणा। 50 लाख तक फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी 6 से घटाकर 4 फीसदी की गई।

100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे
फिल्म प्रोत्साहन नीति लाएंगे। राजस्थानी फिल्मों को 25 लाख रुपए की सहयोगी राशि और जीएसटी पर 100 फीसदी की छूट दी जाएगी।
राज्य हेल्थ बिल लाया जाएगा। अगले साल तक 3500 करोड़ की लागत से यूनिवर्सल हेल्थ योजना लागू की जाएगी।
37400 आंगनवाड़ी केंद्रों, अंग्रेजी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। 50 नए सरकारी स्कूल खुलेंगे और 100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे।
मनरेगा में 100 की बजाय 200 दिन रोजगार मिलेगा
सहरिया जनजाति और विशेष योग्यजन मजदूरों को मनरेगा में 100 की बजाय 200 दिन रोजगार मिलेगा।
नए वाहनों के साथ फिर से ग्रामीण बस सेवा शुरू होगी। इस बस सेवा को बीजेपी शासन में बंद कर दिया गया था।

चार विधायकों के नाम से खोलेंगे कॉलेज
राजस्थान के जिन 4 विधायकों की हाल ही में मौत हुई हैं। उनके नाम पर गर्ल्स कॉलेज खोले जाएंगे। इसके तहत राजसमंद में किरण माहेश्वरी कन्या कॉलेज, भींडर में गजेंद्र सिंह कन्या कॉलेज, सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल कन्या कॉलेज, गंगापुर में कैलाश त्रिवेदी कन्या कॉलेज खोले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications