कांकेर:नक्सल ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट मे 3 जवान घायल

छत्तीसगढ़ , बस्तर , कांकेर ,नक्सली मुठभेड़ ,जवान शहीद ,जवान घायल , आईईडी ब्लास्ट chhattisgarh ,naxali ,naxal ,IED blast ,CRPF ,police ,kanker

जगदलपुर ,14 जनवरी। नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के कोसरोंडा शिविर के नजदीक नक्सलियों के खिलाफ चलाये गए एक विशेष अभियान के दौरान गोलीबारी के बाद आईईडी ब्लास्ट होने से 33 बटालियन SSB के 3 जवान घायल हो गए हैं।जवान सर्चिंग कर लौट रहे उसी दौरान IED की चपेट मे आ गए। कांकेर जिले के एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि कर दी है । नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में ब्लास्ट के बाद जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी होने की सूचना है । मिली जानकारी के मुताबिक ताडोकी थानाक्षेत्र के कोसरुंडा कैंप के समीप नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी पर हमला किया था, वहीं ब्लास्ट में घायल जवान हो चुके को जवान को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है ।

naxal

दरअसल सीआरपीएफ के जवान विशेष अभियान के तहत सर्चिंग पर निकले थे, उसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। किस्ताराम के पालाचमा की पहाड़ियों मे कोबरा 208 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में काफी संख्या मे नक्सली भी घायल हो गए हैं,वही कुछ की मौत भी हुई है। इस घटना अभियान मे कोबरा बटालियन का एक जवान भी शहीद हुआ।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ मे बेरोजगारी के मुद्दे पर मचा हुआ है सियासी घमासान

दूसरी तरफ बस्तर संभाग के ही बीजापुर जिले भी सुरक्षाबलों के जवानों ने माटवाड़ा क्षेत्र से एक आईईडी बरामद किया है। सर्चिंग अभियान के दौरान डीआरजी की टीम को यह सफलता मिली है । इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के ही सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया था ।बीते दिनों सुकमा जिले के किस्ताराम इलाके में मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ था, इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था,जिसकी बाद मे मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+