Jabalpur News: पहले बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी बनकर वुशू कोच पहुंचा जेल
जबलपुर, 20 सितंबर: मध्यप्रदेश वुशू संघ के पूर्व अध्यक्ष और कोच मनोज गुप्ता को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनोज के खिलाफ उसकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वुशु कोच के तौर पर विवादों और गंभीर आरोपों से संबंध रखने वाला मनोज गुप्ता आखिरकार दबोंच लिया गया। जबलपुर की संजीवनी नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मनोज के खिलाफ उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक यौन संबंध समेत प्रताड़ना के कई आरोप लगाए थे। महिला के घर वालों को भी धमकाने के भी आरोप थे।जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया। इसी दौरान पुलिस को मनोज के शहर में होने की सूचना मिली, जिसे योजनाबद्ध तरीके से पकड़ा गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड में मनोज के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हुए। जिसमें एक हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट भी की गई थी। इसके अलावा कई सालों पहले मनोज एक कार में आपत्तिजनक हालत में भी पकड़ा जा चुका है। लेकिन खेल कौशल और शहर में प्रभावशाली लोगों के संरक्षण की वजह से यह आज तक बचता रहा। वुशु में इसने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। लेकिन अब इसके अपराधिक रिकॉर्ड की फेहरिस्त हैं। आरोप यह है भी है कि कोच रहते हुए कई छात्राओं पर भी यह बुरी नीयत रखता आया है। आरोपी इतने दिनों तक कहां फरार था, इस सिलसिले में पुलिस ने कई अहम् जानकारियां भी जुटाई है। उसके बारे में तफ्तीश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications