World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच देखने दर्शकों से खचाखच भरे जबलपुर के मल्टीप्लेक्स, 10 ओवर तक हल्ला फिर..
World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल मैच का जहां लोग घर पर लुत्फ़ उठाते दिखे तो वहीं कुछ लोगों एन लाइव मैच देखने मल्टीप्लेक्स और बड़ी स्क्रीन का सहारा लिया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी ऐसा ही नजारा रहा। आलम ऐसा कि मल्टीप्लेक्स में पैर रखने की भी जगह नहीं थी।
भारत को मिली पहली बैटिंग ने क्रिकेट फैंस के जूनून को और बढ़ा दिया। शुरुआती ओवरों में रोहित शर्मा के आतिशी चौके-छक्के जब लगना जब शुरू हुए तो मैच देखने पहुंचे लोग खुशी से झूमते दिखे।
चौका या छक्का लगते ही इतना शोर कि मल्टीप्लेक्स में कुछ दर्शक यह तक कहने लगे कि कही 'ये हॉल हल्ले फट न जाए..'। विजयनगर क्षेत्र के एक ऐसे ही 70 वर्षीय दर्शक विष्णु कश्यप ने कहा कि क्रिकेट के प्रति ऐसी दीवानगी उन्होंने पहली बात ही देखी।

जबलपुर के गोल बाजार, बलदेव बाग और प्रमुख शहर के दो मॉल में विशाल स्क्रीन लगाई गई। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग अपने सारे काम सुबह निपटा कर घर पर बैठकर मैच देखना ज्यादा बेहतर से समझ रहे हैं।
बाजारों और प्रमुख चौराहों में भीड़ कम होती चली जा रही है। हर किसी को शुरुआती स्कोर जानने की जिज्ञासा है। टॉस के बाद आस्ट्रेलिया ने जैसे ही फील्डिंग चुनी उसके बाद भारत की ओपनिंग जोड़ी से अच्छे स्कोर की उम्मीद प्रशंसकों ने की। कुछ ही ओवर में शुभम गिल के रूप में तो पहला झटका लगा।
फिर कप्तान रोहित शर्मा और उनके पीछे-पीछे अय्यर के पवेलियन लौटते ही इन जगहों पर चौके-छक्के वाला तेज शोर सन्नाटे में बदल गया। दस ओवर के बाद दर्शक एक दूसरे की आँखों में में आखे डालकर मैच देखने मजबूर हैं। हालांकि लोगों को उम्मीद है कि यह मैच बेहद रोमांचकारी होगा। आगे बैटिंग फिर फील्डिंग में भारत के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया छक्के-छुड़ाएगें। कई जगहों पर भारत की जीत के लिए प्रार्थनाए भी चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications