World Cup 2023: ‘कुछ और लगाओं रे..’, हेड ने बढ़ा दिया हेडेक, जबलपुर में बड़ी स्क्रीन के सामने गूंजी आवाज
World Cup 2023: कहते है क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल हैं। कोई भी मैच गंवाए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की जीत की उम्मीदों पर ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी ने पानी फेर दिया। फाइनल में जीत की उम्मीदों का बुखार 30 ओवर के बाद पूरी तरह उतरता ही गया।
बैटिंग में निराशाजनक प्रदर्शन को भारत के बॉलर्स ने शुरुआती दस ओवर ऑक्सीजन जरुर दी, लेकिन मैदान में हेड और लाबुशेन के अंगद की तरह जमे पैरों ने वह भारत को ज्यादा देर सांस लेने नहीं दिया। आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में जीत का छक्का जड़ ही दिया।
इंडिया के फैंस सारे काम छोड़कर अलग-अलग तरीके से मैच देखने जुटे थे। मध्य प्रदेश के जबलपुर, भोपाल, इंदौर समेत बड़े शहरों में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने भीड़ जुटी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग में हेड का जैसे शतक हुआ, मौजूद भीड़ की तरह-तरह की आवाज होने लगी।

जबलपुर में दर्शकों से खचाखच भरे विजयनगर के एसआर मॉल के मल्टीप्लेक्स में तीस ओवर के बाद आवाज गूंजी कि 'कुछ और लगाओं रे..हेड ने हेडेक कर दिया'। कम से कम कोई मूवी ही लगा दो। पैसा तो वसूल हो जाए।
यह सुनते ही गंभीर मुद्रा में मैच देख रहे अन्य लोगों की हंसी छूट पड़ी। इसी तरह शहर के मुख्य चौराहे और जगहों पर लगी बड़ी स्क्रीन के सामने भी ऑस्ट्रेलिया की बेटिंग के वक्त ऐसा ही माहौल दिखा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 6 विकेट से भारत की इस हार से उनके करोड़ों फैंस मायूस हैं।
फाइनल मैच छोड़ इस टूर्नामेंट में बाकी सभी मैच में भारत का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले बीस था। कुछ क्रिकेट प्रेमी यह भी कहते दिखे कि असफलता में ही बड़ी सफलता छिपी होती हैं। इस बार न सही, अगली बार वर्ल्ड कप हमारा होगा। अब इंडियंस को अगले चार साल इंतजार करना होगा, जब अगला वर्ल्ड कप 2027 में होगा।












Click it and Unblock the Notifications