Jabalpur News: विवेक तन्खा चुनाव लड़ेंगे या नहीं? जबलपुर में दी सफाई, बोले- 'पढ़ाई-लिखाई भी करना पड़ता है'
Jabalpur News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में कई दिग्गज केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों के नाम क्या सामने आए, कांग्रेस से भी बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने की ख़बरों का बाजार गर्म हो गया। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा का भी नाम चर्चा में रहा हैं।
लेकिन जबलपुर पहुंचे तन्खा ने मीडिया के सामने इस सस्पेंस को ख़त्म कर दिया। तन्खा ने मीडिया में छाई उनके चुनाव लड़ने की ख़बरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि न तो वह चुनाव लड़ेंगे और न ही उनका बेटा वरुण चुनाव मैदान में उतरेगा।

विवेक तन्खा ने कहा कि 'मैं विधानसभा चुनाव लड़ने में इंटरेस्टेड नहीं हूं। इस बारे में ना तो किसी ने मुझसे पूछा है, ना ही किसी ने बोला है। मैं विधानसभा चुनाव लड़ना भी नहीं चाहता हूं। राज्यसभा सांसद के रूप में जो जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे दी है मैं उसी को निभाऊंगा। तन्खा ने कहा मेरे पास पहले से ही बहुत सारी जिम्मेदारियां है मैं एक वकील भी हूं। मुझे दिखाई पढ़ाई भी करना पड़ता है, लिहाजा में उसी में व्यस्त रहता हूं। तन्खा ने कहा कि मैं फुल टाइम नेता नहीं हूं।
इससे पहले राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने दो दिन पहले ट्वीट कर अपने बेटे के चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलें पर सफाई दी थी। विवेक तंखा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, वह साफ कर देना चाहते हैं कि उनका बेटा यानी कि वरुण तंखा कोई चुनाव नहीं लड़ रहा है। इसी के साथ ही विवेक तंखा ने लिखा था कि वह चाहते हैं कि, उनका बेटा पहले कानून व्यवस्था में यानी कि लॉ के जिस काम में लगा उसमें एक अपना परचम लहराए , अपनी एक पहचान बनाए उसके बाद बेटे को डिसाइड करना है कि, उसे राजनीति में आना है या फिर लॉ के फील्ड में ही रहना है।












Click it and Unblock the Notifications