Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गालीबाज भव्या रॉय के बाद जबलपुर की ड्रंकर स्कूटी गर्ल का Video Viral, मचाया हंगामा

जबलपुर, 23 अगस्त: उत्तरप्रदेश के नोएडा की 'गालीबाज' भव्या रॉय के बाद अब एमपी के जबलपुर में वैसा ही मामला सामने आया हैं। शराब के नशे में धुत स्कूटी गर्ल ने फ़ूड स्ट्रीट पर जमकर कोहराम मचाया। पहले तो इसने अपनी गाड़ी एक व्यापारी को ठोकी। जब विवाद बढ़ा तो मौके पर पहुंची पुलिस से ही ड्रंकर स्कूटी गर्ल उलझ गई। खुले आम बदसलूकी पर उतारू इस लड़की का जमकर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस सार्वजनिक प्लेस पर हंगामा करने के आरोप पर लड़की के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

तू कौन है...तुझे देख लूंगी, समझा

तू कौन है...तुझे देख लूंगी, समझा

एमपी के जबलपुर में जैकिट पहनी स्कूटी गर्ल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल यहां के सदर चौपाटी इलाके में स्ट्रीट फ़ूड पर इस लड़की ने एक दुकानदार को टक्कर मार दी थी। दुकानदार ने कहां कि मैडम देखकर तो चला करो...इतना सुनकर लड़की भड़क गई। चिल्लाते हुए अनाप-शनाप बातें करने लगी। जिसका दुकानदार विरोध कर रहा था तो उसे धमकी देने लगी कि तुझे देख लूंगी, तू अभी मुझे जानता नहीं हैं।

Recommended Video

    स्कूटी गर्ल का हाईवोल्टेज ड्रामा
    शराब के नशे में चूर स्कूटी गर्ल

    शराब के नशे में चूर स्कूटी गर्ल

    स्ट्रीट फ़ूड चौपाटी एरिया में इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। जो कोई भी लड़की का विरोध करने आया, उसको इसने खरी-खरी सुनाई। बीच सड़क पर भीड़ की खबर लगने पर पुलिस भी पहुंची। तो उसके एक सिपाही की ही इस लड़की ने क्लास ले डाली। वीडियो में लड़की पुलिस वाले को कहते नजर आ रही है कि..चल जा जा..निकल..निकल। लड़की की हरकतों और लड़खड़ाती उसकी जुबान बता बता रही थी कि उसने नशा कर रखा है। पुलिस वाला भी वीडियो में कहता नजर आ रहा है ‘रुक जाओं अभी तुम्हारी दारुखोरी..' उतारते है।

    थाने जाते वक्त नाचने लगी ड्रंकर

    थाने जाते वक्त नाचने लगी ड्रंकर

    बीच सड़क पर बबाल बढ़ता देख पुलिस भी लड़की को पुलिस थाने ले जाने मजबूर हो गई। महिला पुलिस स्टाफ बुलाया गया फिर उसकी गाड़ी के साथ उसे थाने ले जाया गया। इस दौरान भी यह लड़की अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। पुलिस ने जब इसे पकड़ा तो सड़क पर हो..हो..की आवाज करते हुए नाचने लगी। पब्लिक को भी गालियां दी। फिर पुलिस ने लड़की का मुलायजा कराया तो इस बात की पुष्टि भी हो गई कि वह शराब के नशे में हंगामा कर रही थी।

    लड़की की हिस्ट्री का पता लगाने में जुटी पुलिस

    लड़की की हिस्ट्री का पता लगाने में जुटी पुलिस

    पुलिस और पब्लिक के लिए घंटो सिर दर्द पैदा करने वाली इस ड्रंकर स्कूटी गर्ल की हिस्ट्री का पुलिस पता का रही है। स्ट्रीट फ़ूड के दुकानदारों ने पुलिस को बताया है कि अक्सर यह लड़की इसी तरह आकर कई बार विवाद कर चुकी है। नशा करके पब्लिक से उलझते रहती है। लड़की होने की वजह से लोग अक्सर इसे छोड़ देते है। इधर केंट पुलिस टीआई अरविंद चौबे ने बताया कि पब्लिक प्लेस पर हंगामा करने के आरोप में लड़की के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

    क्या शराब संस्कृति बन रही इनका स्टेटस सिंबल

    क्या शराब संस्कृति बन रही इनका स्टेटस सिंबल

    खुलेआम महिलाओं के इस तरह के विवाद हंगामों से जुड़े वीडियो सामने आ रहे है। पिछले दिनों नोएडा की गालीबाज महिला भव्या रॉय का वीडियो सुर्खियों में रहा। जिसमें महिला एक सुरक्षा गार्ड को गालियां देते हुए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते दिखी। बाद में मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। ख़ास बात यह रही कि गालीबाज भव्या रॉय दिल्ली की साकेत कोर्ट में वकील है। महिला संगठन लगातार बढ़ते ऐसे मामलों को शर्मनाक बता रहे है। उनका कहना है कि महिलाओं का एक वर्ग घटियापन के स्तर को पार कर रहा है। जो समाज के लिए चिंता का विषय है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+