जबलपुर के गढ़ा बजारिया में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करा रहे कांस्टेबल के सीने में ठेले वाले ने घोंपा चाकू
इसमें खबर यह थी कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करा रहे कांस्टेबल
जबलपुर, 27 मई। मध्य प्रदेश के जबलपुर के गढ़ा बजारिया में आज दिन दहाड़े सब्जी ठेला विक्रेता ने गढ़ा पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक के सीने में चाकू घोंप दिया। आरक्षक पेट्रोलिंग के तहत कोरोना गाइड लाइन का पालन के लिए गढ़ा बजारिया पहुंचा था जहां से सब्जी ठेला वालोंं को मोहल्ले और कॉलोनियों में जाकर सब्जी विक्रय के निर्देश दिए परंतु उनमें से एक सब्जी ठेला विक्रेता ने आरक्षक की बात को अनसुना करते हुए बहस करने लगा औरे देखते ही देखते आरक्षक पर चाकू से प्राणघातक हमला करते हुए घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि घायल आरक्षक को मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि थाने मे पदस्थ आरक्षक अजय दोपहर 12 बजे गढ़ा बजारिया पहुंचे, जिला कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेशों की जानकारी सब्जी-ठेला वालों को देने लगे। इसके बाबजूद कुछ ठेला वाले मानने को तैयार नहीं थे और गढ़ा बजारिया में ही अपना-अपना ठेला जमाए बैठे रहना चाहते थे। बार-बार समझाने के बाद कई ठेला वाले कॉलोनी और मोहल्लों की तरफ चले गए, परंतु छोटी बजारिया निवासी आहिद उस्मानी अपना ठेला लेकर कहीं नहीं गया और आरक्षक से बहस करने लगा।
देखते ही देखते सब्जी-ठेला विक्रेता आरक्षक के साथ झूमा झपटी करने लगा और कुछ देर में पास रखे चाकू से आरक्षक पर हमला कर दिया। आरोपी ने आरक्षक की जान लेने की नीयत से सीने में चाकू से कई वार किए जिसकी वजह आरक्षक लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंचे तो आरक्षक बेहोशी की हालात में पड़ा हुआ था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications