Vande bharat train: जबलपुर-इंदौर के पैसेंजर्स का इंतजार खत्म, भोपाल में पीएम मोदी दोनों ट्रेन करेंगे रवाना

Vande bharat in bhopal: एमपी के तीन बड़े शहरों के बीच सीधे हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन दौड़ने का सपना पूरा हो गया। 27 जून को पीएम मोदी भोपाल से जबलपुर और इंदौर के लिए अलग-अलग ट्रेन रवाना करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इन रूट पर सफर करने वाले यात्री बेहद खुश हैं।

भोपाल-जबलपुर के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन सुबह भोपाल की बजाय जबलपुर से रवाना होगी। साथ ही रानी कमलापति स्टेशन से ये ट्रेन जबलपुर के लिए शाम को वापस लौटेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

जबलपुर और इंदौर के दोनों ट्रेन की लॉन्चिंग के दो दिन पहले जबलपुर-भोपाल ट्रेन में शेड्यूल में बदलाव किया गया। दोनों तरफ के फेरों में यह ट्रेन 8-8 कोच की होगी। इंदौर वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन तक चला करेगी। पहले यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह 9:30 जबलपुर के लिए खुलने वाली थी।

vande-bharat-train-gift-for-jabalpur-indore

जबलपुर-आरकेएमपी के बीच यहां स्टॉपेज
ट्रेन नंबर 20174 जबलपुर-आरकेएमपी वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होकर 6:55 बजे नरसिंहपुर, 7:55 बजे पिपरिया, 8:55 बजे इटारसी, 9:23 बजे नर्मदापुरम और सुबह 10:35 बजे रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 20173 आरकेएमपी-जबलपुर वंदे भारत शाम 7 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी. यह शाम 7:51 बजे नर्मदापुरम, 8:15 इटारसी, रात 9:15 पिपरिया, 10:15 नरसिंहपुर और रात 11:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी. वन्दे भारत का आते- जाते वक्त नर्मदापुरम, पिपरिया और नरसिंहपुर में 2-2 मिनट का हॉल्ट रहेगा।

अब सिर्फ 4 घंटे 40 मिनट में जर्नी
जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलने वाली यह प्रसिद्ध और बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन 330 किलोमीटर का सफर मात्र 4 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी। इस ट्रेन की औसत स्पीड 71 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मध्य प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण सौगात के तौर पर जबलपुर से प्रारंभ होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस स्वचालित सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. इस ट्रेन को मेक इन इंडिया के तहत पूरी तरह से स्वदेश में तैयार किया गया है।

बता दें इस ट्रेन में दिव्यांगों के अनुकूल सीटों के हैंडल के ऊपर बेल अक्षरों में सीट संख्या दी गई है। प्रदेश के पर्यटन, शिक्षा और अर्थव्यवस्था में विकास को बढ़ावा देने के लिए यह ट्रेन बहुत ही उपयोगी होगी। इसमें सभी श्रेणियों में आरामदायक सीट प्रदान की गई है, जबकि एक्सक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+