MP News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर में 2,327 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर जबलपुर के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में 2,327 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ, जहां एक सभा भी आयोजित की गई।
जबलपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 2 बजे राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। यहां लाल परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम हिस्सा लेंगे। यहां वे 8,038 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश के अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।

विभिन्न सड़क परियोजनाएं
- NH-539 के टीकमगढ़-झांसी सड़क पर स्थित जामनी नदी पर पुल का निर्माण
- चंदिया घाटी से कटनी बायपास तक (पेव्ड शोल्डर के साथ) 2 लेन सड़क उन्नयन कार्य
- NH-339 के बमीठा से खजुराहो हिस्से का 4-लेन चौड़ीकरण कार्यों का लोकार्पण
- गुलगंज बायपास से बरना नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य
- बरना नदी से केन नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
- शहडोल से सगर टोला तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य
- NH-44 (म.प्र.) के अंतर्गत ललितपुर-सागर-लखनादौन खण्ड में कुल 23 VUP'S पुल सर्विस रोड का निर्माण
- NH-44 के सुकतारा, खुरई और खवासा में कुल 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य
- बंजारी घाटी (NH-44) पर 2 ब्लैक स्पॉट का सुधार कार्य का शिलान्यास
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कदम
बता दे भोपाल में एयरपोर्ट रोड से अयोध्या बायपास होते हुए रत्नागिरि और मिसरोद को कनेक्ट करते हुए सिक्स लेन रोड बनाने के साथ रत्नागिरि से विदिशा रोड को फोर लेन के प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। इस काम में अयोध्या बायपास पर 1055 करोड़, विदिशा रोड पर 1520 करोड़ और रत्नागिरि से मिसरोद तक फ्लाईओवर पर 2000 करोड़ रुपए का खर्च होने की अनुमानित है।
साझेदारी और आर्थिक निवेश
इस प्रोजेक्ट के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र की साझेदारी होगी। नितिन गडकरी ने विकास के लिए साझेदारों को आमंत्रित किया और उन्हें इस योजना में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। नितिन गडकरी ने उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश के अन्य मंत्री भी शामिल हुए। उन्होंने विकास कार्यों के महत्व को बताया और स्थानीय लोगों को योजनाओं के लाभ से जोड़ने का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications