जबलपुर में सड़क हादसा : मां समेत दो बच्चों की मौत, एक बाइक पर सवार थे 4 लोग
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक महिला व उसके दो बच्चों की मौत हो गई। दरअसल, गांव गोसलपुर में रहने वाला अमर पटेल लॉकडाउन में मिली छूट के कारण घर से अपनी पत्नी नंदनी पटेल, पांच वर्ष की बेटी आंशिक पटेल और तीन वर्ष का बेटा अंशु पटेल को लेकर पत्नी के मायके छोड़ने के लिए अपनी मोटरसाकिल से निकला, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

जैसे ही पटेल परिवार गांव पनागर के गांव बरौदा चौराहे पर पहुंचा। उसी वक्त अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। ट्रक की टक्कर लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े पटेल परिवार को 108 एंबुलेंस से जबलपुर के मेडिकल में पहुंचाया, जहां पर डक्टरों ने नंदनी पटेल और उसके दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबलपुर एडिशनल एसपी अगम जैन ने बताया कि इलाके में नाकाबंदी करवाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications