Satpura Tiger Reserve: टाइगर ‘फैमली का दीदार’, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों का रास्ता रोक अठखेलियां
वन्य प्राणियों का दीदार करने जन्नत माने जाने वाले नेशनल पार्क में इन दिनों पर्यटकों का हुजूम बढ़ता जा रहा हैं। ठंड के मौसम में वन्य प्राणी वाली जगह ज्यादा पसंद की जाती हैं। मप्र के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में भी पर्यटन का खूब लुत्फ़ उठाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यहां का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा। जिसमें एक टाइगर फैमली टूरिस्ट्स की गाड़ी रोके अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं।

रोमांच से भरपूर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इन दिनों टाइगर के एक से एक नज़ारे देखने को मिल रहे है। सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें टाइगर फैमली करीब 5 मिनट तक टूरिस्ट्स का रास्ता रोके खड़ी रही। जिसका पर्यटकों ने जमकर लुत्फ़ उठाया। फिर अपने कैमरों में ये दृश्य कैद किए। वीडियो में एक टाइगर कुछ पर्यटकों के नजदीक आते हुए भी दिखा, लेकिन बीच रास्ते से वह वापस हो गया।
Recommended Video

आराम फरमाते दिखे थे दो टाइगर
लगभग एक पखवाड़े पहले यही दो टाइगर बीच रास्ते में आराम फरमाते दिखे थे। उस वक्त भी लोगों ने उस नज़ारे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। मलेशिया से पहुंचे दो पर्यटकों की तो ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। टाइगर फैमली को देख अतिउत्साह में वे जिप्सी गाड़ी से उतर गए। टाइगर के नजदीक जाने की कोशिश करता देख गाड़ी चालक और गाइड ने चिल्लाया। तब वह माने। हालाँकि कान्हा और बांधवगढ़ में भी ऐसा ही रोमांच है। लेकिन पूरी फैमली के साथ टाइगर का ऐसा दीदार कम ही होता है।

छिंदवाड़ा के रास्ते एक और गेट हुआ ओपन
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ का दीदार सिर्फ होशंगाबाद से ही नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा के रास्ते भी किया जा सकता है। इस जिले के तामिया देलाखारी की तरफ बफर जोन का एक गेट बनाया गया है। जिसे पर्यटकों की सुविधा के लिए ओपन कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा महाराष्ट्र नागपुर की ओर से एमपी आ रहे टूरिस्ट को हो रहा है। छिंदवाड़ा के नजदीक बालाघाट और मंडला है, जहां से कान्हा नेशनल पार्क पहुंचना भी आसान है।

न्यू ईयर के पहले का आनंद
बढ़ती ठंड के साथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी वाले स्पॉट पर्यटकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। अक्टूबर शुरू होते ही जून तक ये जगहें घूमने के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त मानी जाती है। मध्यप्रदेश में नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में इस मौसम में विदेशी सैलानियों का जमघट लगना शुरू हो जाता है। दिसंबर न्यू ईयर के वक्त ये जगहें हाउसफुल हो जाती है। कई बार पर्यटकों को मज़बूरी में दूसरी जगह चुनना पड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications