मक्खियों ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी? पुलिस की गजब इन्वेस्टिगेशन

Jabalpur News: मध्य प्रदेश पुलिस ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। जबलपुर में एक मक्खी की मदद से हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस मामले में भतीजे ने ही चाचा की हत्या की थी।

दरअसल मक्खियां बार-बार आरोपी पर मंडरा रही थीं और यहीं से पुलिस को उस पर शक हो गया, पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ है। संदिग्ध आरोपी की पहचान धरम ठाकुर के रूप में हुई है। जिसने पार्टी के पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद अपने चाचा मनोज ठाकुर उर्फ मन्नू (26) की हत्या कर दी थी।

Jabalpur flies solved the murder mystery like this

पुलिस की जानकारी मुताबिक मनोज 30 अक्टूबर की सुबह काम के लिए घर से निकला था, लेकिन रात घर वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव 31 अक्टूबर को देवरी टपरिया गांव के एक खेत में बरामद हुआ था।

दुबे ने बताया कि मनोज को आखिरी बार चरगवां इलाके के एक बाजार में आरोपी के साथ देखा गया था। हत्या स्थल पर भीड़ में मौजूद आरोपी की आंखें लाल थीं और उसकी छाती पर कुछ निशान दिखाई दे रहे थे।

प्यासी ने आगे बताया, 'जब मुझे पता चला कि आखिरी बार मनोज को मृतक के साथ देखा गया था, तो फिर उससे उन दोनों की मुलाकात के बारे में पूछने लगा, इसी दौरान मैंने उसके कपड़ों पर भिनभिना रहीं मक्खियों को नोटिस किया। जिसके बाद खून के धब्बे होने का शक हुआ। चूंकि उसने गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे, इसलिए खून के धब्बे दिखाई नहीं दे रहे थे।

थाना प्रभारी के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद फोरेंसिक टीम से आरोपियों के कपड़ों की जांच कराई गई, जिससे पता चला कि उसके कपड़ों पर वो खून के धब्बे ही थे। इसके बाद हुई पूछताछ में आरोपी ने पहले तो खुद को निर्दोष बताया लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि फोरेंसिक लैब की टीम को शव के पास पड़े लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़ों पर खून के धब्बे भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि वह अपने चाचा के साथ आया था और इलाके के सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया हथियार भी बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+