Indian Railways: पिपरिया रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी में चोरी, 100 बोरे गेहूं गायब , जांच में जुटा RPF प्रशासन
मध्य प्रदेश के पिपरिया रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी से 100 बोरे गेहूं चोरी गए। इस घटना से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ हैं। आरपीएफ ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Theft in goods train:एमपी में मालगाड़ी से बड़ी तादात में एफसीआई का गेहूं चोरी होने का मामला सामने आया हैं। चोरों ने यह करामात पिपरिया रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट में खड़ी मालगाड़ी में दिखाई। यहां से ओडिशा जाने के लिए लोड किया गया था, लेकिन एक डिब्बे की सील तोड़कर करीब 100 बोरे गेंहू गायब कर दिए गए। इस घटना से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। FCI के अफसरों की सांसे फूल रही हैं कि लोड रवाना होने के पहले वारदात को अंजाम कौन दे सकता है?

एमपी में गुड्स ट्रेन भी चोरों के निशाने पर हैं। पिपरिया रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट पर ऐसी ही बड़ी वारदात हुई। जिससे रेल प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। यहां से ओडिशा के लिए गेंहू लोड हुआ था। एक बोगी से 100 बोरे गेंहू गायब हो गया। बताया गया कि रैक प्वाइंट में जहां गाड़ी खड़ी थी। वहां गश्त कर रही आरपीएफ की टीम ने सुबह के वक्त एक वैगन की सील टूटी देखी। उसके दरवाजे खुले थे। झांककर देखा गया तो उसमें से गेंहू के बोरे गायब थे। गश्त टीम ने फ़ौरन इस मामले की जानकारी रेलवे अधिकारियों और एफसीआई विभाग को दी।

एफसीआई के अफसरों ने गेंहू चोरी होने की पुष्टि की हैं। अब इस मामले में आरपीएफ ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिम मध्य रेल जोन के जबलपुर मंडल के अंतर्गत पिपरिया रेलवे स्टेशन की इस वारदात ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। जोन स्तर तक इस चोरी की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि रैक लोड होने के बाद उसका हर डिब्बा अच्छे तरह से लॉक कर सील किया जाता है। साथ उस पर निगरानी रखी जाती है। लेकिन जिस तरह एक साथ सौ बोरे गेंहू के गायब हुए, वह गंभीर जांच का विषय है। इस मामले की जांच के लिए एक अलग टीम भी गठित कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications