Jabalpur News: नशे में टल्ली होकर क्लासरूम पर ही लुढ़क गए मास्टर साहब, फिर हुआ ये, डर गए बच्चे, Video
Jabalpur News: टीचर राजेन्द्र नेताम का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी अब जांच में जुट गए है। शिक्षा विभाग के उप संचालक धर्मेंद्र खरे का कहना है कि अभी इस तरह का वीडियो सामने आया है।
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई रामभरोसे है। ताजा मामला बघराजी संकुल क्षेत्र से आया है।जहां बच्चों को पढ़ाने गया एक टीचर अपने कक्ष में ही शराब पीकर लुढ़क गया। नशे में धुत्त टीचर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक अपना शरीर भी नहीं संभाल पा रहे थे। बड़ी मुश्किल से स्कूल तक पहुंचे और वही लुढ़क गए। छात्रों ने देखा तो टीचर का एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वहीं वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना जिले के बघराजी संकुल में जमुनिया स्कूल का है। वायरल हो रहे वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में इधर उधर लुढकते नजर आ रहा हैं। इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और उनके परिजनों के अनुसार ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।
जानकारी अनुसार यह शराबी शिक्षक आए दिन शराब के नशे में स्कूल पहुंचता है। इस संबंध में कई बार प्रधानाध्यापक से शिकायत भी की गई, बावजूद इसके जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों ने उन्हें सबक सिखाने के लिए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ग्रामीणों के जानकारी अनुसार गांव के सरपंच ने भी कई बार शिक्षक को समझाया और उन्हें शराब पीकर स्कूल नहीं आने की हिदायत दी। बावजूद इसके कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं साथी शिक्षकों ने बताया कि इससे पहले भी जहां तैनात रहे, हर जगह उन्होंने इसी तरह की हरकतों को अंजाम दिया और उनके खिलाफ शिकायतों पर कागजी खानापूर्ति होती रही। कई बार तो स्थिति यहां तक आ गई कि शाम को स्कूल बंद होने पर इस टीचर को टांग कर उसके घर तक पहुंचाना पड़ा है।
हालात को देखते हुए ग्रामीणों ने इस शिक्षक को तत्काल इस स्कूल से हटाने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला जमुनिया में केवल 2 शिक्षक हैं। जबकि यहां 55 बच्चों को एडमिशन दिया गया है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि टीचर स्कूल में शराब पीकर औंधे पड़े रहते हैं। वहीं दूसरे शिक्षक एक साथ सभी बच्चों को बैठाकर पढ़ाते रहते हैं।
अब उनका वीडियो वायरल होने के बाद जबलपुर शिक्षा विभाग के उपसंचालक धर्मेंद्र खरे ने जानकारी कि मामले की जांच के लिए डीपीसी को निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications