दुनिया के नक़्शे पर भारत विरोधियों का मुकाबला कर जबाब देना ही PM मोदी का लक्ष्य- सिंधिया

दुनिया तेजी से बदल रही है और विरोधियों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसी स्थितियों में विश्व पटल पर भारत विरोधियों से डटकर मुकाबला कर उन्हें मुहं तोड़ जबाब देना ही PM मोदी का प्रमुख लक्ष्य है। सिंधिया ने कहा

जबलपुर: 31 मई: आज तक दुनिया के किसी नेता ने अपने देश का वह कायाकल्प नहीं किया, जो भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बीते आठ सालों में करके दिखाया। सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण ही मोदी सरकार का संकल्य है। जिसके सहारे यह देश नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जबलपुर में गरीब कल्याण सम्मलेन में शामिल हुए केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह उदगार व्यक्त किये।

scindia

उन्होंने कहा कि कि दुनिया तेजी से बदल रही है और विरोधियों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसी स्थितियों में विश्व पटल पर भारत विरोधियों से डटकर मुकाबला कर उन्हें मुहं तोड़ जबाब देना ही PM मोदी का प्रमुख लक्ष्य है। सिंधिया ने इस दौरान PM किसान सम्मान निधि की 11 वीं क़िस्त की राशि का वितरण भी किया। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

8 साल में PM मोदी ने देश की बदल दी सूरत

8 साल में PM मोदी ने देश की बदल दी सूरत

जबलपुर में किसान कल्याण सम्मलेन में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार की योजनाओं और नीतियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की जनता के लिए 26 मई 2014 की तारीख बेहद महत्वपूर्ण है। इसी दिन से देश की तकदीर बदलना शुरू हुई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई चुनौतियां का सामना कर देश का विकास और लोगों का कल्याण करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। बीते आठ साल के कार्यकाल में देश का कायाकल्प जिस तरह से पीएम मोदी ने करके दिखाया है , वह दुनिया के किसी नेता ने करके नहीं दिखाया। पहले दुनिया के कई देशों के पीछे भारत का नंबर आता था, लेकिन आज हम आगे खड़े है, जो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि हैं।

सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण ही भाजपा का संकल्प

सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण ही भाजपा का संकल्प

सिंधिया ने कहा कि आजादी के बाद से हम विदेशों से वैक्सीन का आयत करते थे, लेकिन जब पूरी दुनिया भयाभय कोरोना की चपेट में थीं और वैक्सीन का अकाल था तो मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में भारत ने एक साथ दो वैक्सीन का निर्माण किया। दुनिया के 18 देश भारत की बनी वैक्सीन पर निर्भर बने और पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन निर्यात की गई। जहाँ गरीबी 22 फीसदी थी, उसका ग्राफ घटकर 12 से 10 फीसदी हो गया। जनधन खातों में राशि, स्वच्छता की अलख, सड़क, पानी और बिजली के करोड़ों रुपये की महत्वकांक्षी योजनाओं ने करोड़ों लोगों का जीवन बदला हैं। कृषि क्षेत्र में भी उत्पादन पहले से कई गुना बढ़ा है और किसानों के लिए लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से आज किसान वर्ग खुश है। सिंधिया ने कहा कि भाजपा का संकल्प सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण हैं। यदि हमें और आगे बढ़ना है तो PM मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

PM मोदी की सौगात किसानों के खातों में पहुँची 11 वीं किश्त

PM मोदी की सौगात किसानों के खातों में पहुँची 11 वीं किश्त

किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला में 11वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की। इसके साथ ही मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थी किसानों से बातचीत भी की। जबलपुर में केन्द्रीय मंत्री ने योजना के लाभार्थी किसानों को प्रतीकात्मक क़िस्त की राशि के चेक वितरित किए। जो उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई। मोदी ने मप्र के लाभार्थी किसानों से भी वर्चुअल संवाद स्थापित किया।

एयरपोर्ट पर सिंधिया का हुआ जोरदार स्वागत

एयरपोर्ट पर सिंधिया का हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होकर केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार जबलपुर पहुंचे थे। महाकौशल अंचल में भी उनके चहेते बड़ी संख्या में समर्थक है। जो भाजपा नेताओं के साथ आगवानी करने डुमना विमानतल पहुंचे थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सिंधिया का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मानस भवन आयोजन स्थल पर भी बड़ी संख्या में सिंधिया समर्थकों की भीड़ जमा थी, उनके पहुँचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद बड़े ही सादगी भरे अंदाज में कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

ये भी पढ़े-नए पंख लगाने सिंधिया की लॉन्चिंग, सिंधिया करेंगे नई फ्लाईट का शुभारम्भ तो वही जेपी नड्डा का तीन दिवसीय दौरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+