Jabalpur News: ऑटो पार्ट्स कारोबारी के घर डकैतीकांड के आरोपियों पर इनाम घोषित, जबलपुर के पॉश एरिया की घटना
Jabalpur News: एमपी जबलपुर के पॉश एरिया नेपियर टाउन में हुई सनसनीखेज डकैती की वारदात के आरोपियों को पकड़ने पुलिस की आधा दर्जन टीमें जुटी हैं। एसपी टीके विधार्थी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हैं। कई संदिग्धों से पूछताछ भी जारी हैं।
आपको बता दें कि मुहर्रम की अगली रात जसवीर सिंह टुटेजा के घर हथियार बंद आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने धावा बोला था। 58 साल की वृद्ध महिला पर हमला और जसवीर सिंह को बंधक बनाने के बाद बदमाश लाखों का गोल्ड-कैश लेकर भाग निकले थे।
इस घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस कई जगहों पर ख़ाक छान रही हैं। वारदात को जिस अंदाज में अंजाम दिया गया हैं। उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गिरोह बाहर का हैं। इसी तरह कुछ सालों पहले इसी क्षेत्र में फोटो स्टूडियो संचालक के घर 80 लाख रुपये की डकैती हुई थी। 2015 में लिज्जत पापड़ उद्योग की संचालिका पुष्प बैरी के घर 20 लाख फिर 2016 में शराब कारोबारी राम अवतार गुप्ता के यहां 15 लाख की डकैती हुई थी।

उन तीन वारदातों का तरीका भी ऑटो पार्ट्स कारोबारी के घर हुई घटना से मिलता जुलता हैं। इस आधार पर पुलिस ने गैंग के बांग्लादेशी होने का अंदेशा जताया हैं। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पुलिस फिलहाल ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन ताजा वारदात का खुलासा करना चुनौती जरुर बन गया। एसपी के मुताबिक घटना के वक्त जसवीर टुटेजा का बेटा दलवीर सिंह घर के ऊपर वाले फ्लोर में रहता हैं। उसका परिवार सो रहा था। नीचे वृद्ध दंपति रहते हैं। घटना वाले घर के सामने एक मकान में सीसीटीवी में आरोपियों की परछाई भी कैद हुई हैं। इसके अलावा आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ में पता चला कि घटना वाली रात को एक युवक टुटेजा परिवार के घर के नजदीक खड़ा देखा गया था। संभावना है कि उस युवक द्वारा आखिरी बार रैकी की गई फिर घटना को अंजाम देने धावा बोला गया।












Click it and Unblock the Notifications