Jabalpur News: विकास यात्रा के साथ BJP का रियल टेस्ट, जबलपुर मेयर का वार्ड कितना स्मार्ट?, खोली पोल
जबलपुर में बीजेपी विकास यात्रा के दौरान कांग्रेसी वार्डो का रियल टेस्ट भी कर रही हैं। मेयर के वार्ड में ही बजबजाती गंदगी को देख पार्टी नेता खुद साफ़-सफाई में जुट गए।

Real test with BJP's development journey: मध्य प्रदेश में बीजेपी की विकास यात्रा निकल रही है। जबलपुर में भी नेता दमख़म के साथ जनता से रु-बरु हो रहे हैं। यहां कांग्रेसी विधायक के क्षेत्र चर्चा का विषय बनें है। पश्चिम विधानसभा से ही कांग्रेसी मेयर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' भी आते है। उनके वार्ड में जब यह यात्रा पहुंची तो बीजेपी नेताओं ने रियल टेस्ट भी किया। गंदगी से बजबजाते कई इलाकों को साफ़ करने झाड़ू थाम ली। आरोप लगाया गया कि सरकार की उम्मीदों पर नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता पानी फेर रही हैं।

जबलपुर में बीजेपी की जारी विकास यात्रा के बीच कांग्रेसी महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के वार्ड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के नेतृत्व में मेयर के नरसिंह वार्ड में विकास यात्रा पहुंची तो कई जगहों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। नालियां चोक मिली और आम लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि पर अनदेखी के आरोप लगाए। यात्रा में शामिल बीजेपी नेताओं ने ऐसी जगहों को अपने मोबाइल में कैद किया और वायरल कर दिया। यात्रा के दौरान अभिलाष पांडे और उनके समर्थक खुद जनसेवा में जुट गए। झाड़ू थामकर उन गलियों का कचरा साफ़ करने लगे, जहां सफाई नहीं हो रही थी।

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पिछले दस सालों से कांग्रेस के विधायक है और अब महापौर भी कांग्रेस से है। आम जनता के बीच रियल टेस्ट कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। अभिलाष पांडे ने कहा कि जब मेयर के वार्ड में ही साफ़-सफाई का ये हाल पूरे शहर को आईना दिखाने के लिए काफी है। बीजेपी सरकार शहर विकास के लिए जो राशि भेज रही है, उसका नगर सत्ता दुरूपयोग के अलावा कुछ नहीं कर रही। इस बार आने वाले चुनाव में क्षेत्र की जनता ऐसे जनप्रतिनिधियों को करार जबाब देंगी।












Click it and Unblock the Notifications