Railway ने जब 9 करोड़ 64 लाख वसूले, तब डेढ़ लाख लोग पहुंच पाए अपने घर, वरना लग जाती हथकड़ी

पश्चिम मध्य रेल जोन ने अप्रैल माह में अकेले टिकट चेकिंग से 9 करोड़ 64 लाख का राजस्व अर्जित किया। कहां-कहां से करोड़ों रुपये से खजाना भरा जानकारी के लिए पढ़िए ये पूरी खबर।

train ticket

Railway: सबसे सस्ता और सुलभ परिवहन का साधन रेल विभाग ही हैं। उसके बावजूद भी कई लोग इस सुविधा का दुरूपयोग करने के साथ अनाधिकृत लाभ लेने में कसर नहीं छोड़ते। बात पैसेंजर ट्रेन में सफ़र करने वाले उन यात्रियों की है, जो बिना टिकट सफर करने से बाज नहीं आ रहे है।

जबलपुर पश्चिम मध्य रेल जोन अकेले में अप्रैल माह में 1 लाख 47 हजार मामले पकड़े गए। जिनसे अतिरिक्त किराया और जुर्माने समेत करीब 9 करोड़ 64 लाख रुपये वसूली हुई। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक राजेश पाठक का कहना है कि बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा यात्री गाड़ियों और स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए जांच अभियानों में यह राजस्व हासिल हुआ है।जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों पर चालू वित्तीय वर्ष के पहले महीने अप्रैल का यह आंकड़ा है।

मुख्यालय-मंडल स्तर पर कहां कितनी वसूली
मुख्यालय सीसीएम स्कॉड द्वारा मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों ने जोन से प्रारंभ और गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों में निरंतर टिकिट जांच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगभग 21 सौ प्रकरण से रेलवे ने 16 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है।

जबलपुर मण्डल में जांच के दौरान 51 हजार 100 प्रकरण से रेलवे ने 03 करोड़ 59 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। भोपाल मण्डल द्वारा 59 हजार प्रकरण से रेलवे ने 3 करोड़ 81 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

इसी तरह कोटा मण्डल द्वारा मंडल के टिकट निरीक्षकों ने मण्डल से प्रारंभ और गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों में निरंतर टिकिट जांच अभियान जारी रखा। बिना टिकट अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगभग 34 हजार 400 प्रकरण से रेलवे ने 2 करोड़ 08 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि बिना टिकट यात्रा ना करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+