MP में राहुल को अपनी दुकान से फटे कुर्ते रफू करने की नसीहत, जबलपुर में बीजेपी के रविशंकर प्रसाद का तंज
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कपड़े फाड़ सियासत सुर्ख़ियों में हैं। बीजेपी के दिग्गज लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। जबलपुर पहुँचे पूर्व कानून मंत्री और दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर करारा तंज कसा। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी प्रहार किया।
रविशंकर प्रसाद बोले कि कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में उम्मीदवारों की तस्वीरों के साथ कमलनाथ के अलावा दूसरे किसी नेता की फोटो नहीं हैं। आलम यह है कि भारत जोड़ों यात्रा निकालने वाले राहुल गांधी भी उन फ्लैक्स से गायब हैं।

रविशंकर ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ दिग्विजय के साथ जिस ढंग से जय-वीरू की जोड़ी प्रचारित हो रही हैं, वास्तविकता कुछ और हैं। कपड़ा फाड़ राजनीति पर उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने वाले राहुल गांधी इन दोनों नेताओं के फटे हुए कुर्ते पर रफू करें।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हम सभी ने शोले फिल्म देखी है, और सभी को पता है कि जय-वीरू कौन थे। और उनकी कहानी कहां से शुरू होती है, यह हम सबको पता है।गाली खाने का पावर ऑफ अटॉर्नी किसको दिया गया है, यह सभी जानते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बिखराव, उनकी पार्टी में विभाजन है। आज पूरी कांग्रेस पार्टी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच बंटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications