Jabalpur News: प्रियंका गांधी का जबलपुर दौरा प्रदेश की रक्षा के लिए महायज्ञ, बोले कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्र

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रियंका गांधी के पहुंचने के पहले कांग्रेस ने बड़ा बयान दिया है कि उनके पास भ्रष्टाचारियों की लिस्ट तैयार हैं। दिसंबर के बाद वो सभी जेल में रहेंगे।

Jabalpur News:मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के विधानसभा चुनाव के विजय अभियान का शंखनाद करने प्रियंका गांधी के जबलपुर पहुंचने के पहले कांग्रेस ने इस दौरे की वजह बताई। प्रदेश मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने सरकार को घेरा और कई आरोप लगाए। वहीं बीजेपी ने इसे महज पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।

केके मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में नेता-मंत्री और अधिकारी मनमानी के सिवाय कुछ नहीं कर रहे हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं। जिसकी कांग्रेस के पास लिस्ट है। दिसंबर के बाद ऐसे सभी लोगों की जगह जेल होगी। ऊपर से लेकर नीचे भ्रष्टाचार करने वालों की कुंडली तैयार हैं।

priyanka gandhi jabalpur

आने वाले चुनाव के मद्देनजर मिश्रा ने यह भी बताया कि पार्टी का मुकाबला जंगलराज, कमीशन राज और शिवराज से है। प्रियंका गांधी का यहां आना सामान्य घटना नहीं है, बल्कि वे प्रदेश की बेहतरी, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के महायज्ञ के मकसद से उनके आने का प्लान बना।

नरोत्तम पर भी किया कटाक्ष
केके मिश्रा ने प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे गृह विभाग को छोड़ विदेशी मामलों के विशेषज्ञ हो गए हैं। ऐसा लगता है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव भी डबरा से नहीं बल्कि अमरीका के टेक्सास से लड़ेंगे। हालांकि नरोत्तम इससे पहले कई बार कह चुके है कि मिश्रा जैसे कांग्रेस के नेता सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट के लिए बयान देते हैं।

कृषि मंत्री के रिश्तेदारों का कर्जा माफ किया
किसानों की कर्ज माफी के मामले में भाजपा की ओर से किए जा रहे हमलों को लेकर केके मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार के अनेक मंत्रियों के रिश्तेदारों के कर्ज कांग्रेस सरकार में माफ हुए। स्वयं कृषि मंत्री कमल पटेल के रिश्तेदारों के कर्ज माफ किए गए।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि कमल नाथ घोषणा की मशीन या टेलीविजन वाले नेता नहीं हैं, वे विजन वाले नेता हैं। उन्होंने लाड़ली बहना योजना पर भी चुटकी ली। केके मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के 250 से ज्यादा घोटालों की जानकारी है, जो चुनाव तक बाहर आ जाएंगे। महाकाल लोक में तेज आंधी में मूर्तियां गिरने की घटना को लेकर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने कहा कि इस सरकार ने इंसानों के साथ ही भगवान को भी धोखा देने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+