Jabalpur में प्रियंका गांधी की रैली, शहर के इन रूट्स पर जाने के पहले देख ले ये ट्रैफिक प्लान

Jabalpur News: जबलपुर में प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कई रूट्स डायवर्ट किए गए है और आयोजन स्थलों पर पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई हैं।

Jabalpur News: एमपी कांग्रेस के सोमवार का दिन बेहद अहम हैं। जबलपुर से विजय अभियान का शंखनाद हो हो रहा हैं। इस मौके पर प्रियंका गांधी के रोड शो और रैली को लेकर शहर की सड़कों पर भी भारी गहमा-गहमी रहने वाली है। पुलिस ने अपना ट्रैफिक प्लान शेयर किया है।

सोमवार के दिन यदि आप जबलपुर सिटी में किसी काम से जा रहे है, तो पहले नीचे दिए रूट्स को जरुर चेक कर ले। प्रियंका गांधी के रोड-शो और रैली के कारण आप कई रास्तों पर फंस सकते हैं। दरअसल पुलिस ने कई रूट्स डायवर्ट किए है।

congress priaynka

प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन ट्रैफिक डाकायवर्सन/पार्किंग व्यवस्था का पुलिस ने ये प्लान बनाया हैं।

1. ग्वारीघाट कार्यक्रम दौरान यातायात व्यवस्थाः
डायवर्सन व्यवस्था-

  • कार्यक्रम दौरान रामपुर चौक,सुखसागर वेली,रेतनाका से ग्वारीघाट की ओर सभी प्रकार के बडे/मध्यम वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम दौरान भटोली मोड,गीता धाम से ग्वारीघाट की ओर सभी प्रकार के बड़े/माध्यम वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • इसके अलावा झंडा चौक, जिलहरी मोड़ से उमा घाट की ओर सभी प्रकार के वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र में पार्किग स्थल पुराना रेलवे ट्रेक और गीता धाम के सामने मैदान बनाया गया हैं।

2. भंवरताल कार्यक्रम दौरान यातायात व्यवस्थाः
डायवर्सन व्यवस्था-

  • कार्यक्रम दौरान नोदरा ब्रिज,रसल चौक,जबलपुर हास्पिटल से भवरताल गार्डन की ओर सभी प्रकार के वाहनो का जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • कार्यक्रम दौरान ब्लूम चौक, पुराना बस स्टैण्ड, सेंट नार्बट तिराहा से भवरताल गार्डन की ओर सभी प्रकार के वाहनो का जाना प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र में पार्किग व्यवस्था पुराना बस स्टैण्ड मेट्रो डिपो, एमएलबी स्कूल खेल मैदान बनाया गया हैं।

3. शहीद स्मारक गोलबाजार कार्यक्रम दौरान यातायात व्यवस्था:
डायवर्सन व्यवस्थाः-

  • जामदार अस्पताल तिराहा, एमएच हाउस क्रासिंग, सुधा नर्सिग होम क्रा., एचडीएफसी बैंक क्रांसिग, पवन स्थापक क्रा.,ओमेगा अस्पताल क्रा.,कछियाना क्रा.,नेशनल अस्पताल क्रासिंग से गोलबाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनो का जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • श्याम टाकीज तिराहा, महाराष्ट्र स्कूल क्रासिंग, सुहागन आभूषण क्रासिंग, निरंकारी बाबा क्रा.,उदय नर्सिग होम क्रा.,रानीताल चौक,केशरवानी कॉलेज का्रसिंग से गोलबाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग स्थल-

  1. डी.एन.जैन कालेज परिसर-तीन पत्ती, मालवीय चौक की ओर से आने वाले समस्त वाहन हेतु।
  2. रानीताल स्टेडियम -दमोहनाका, कछपुरा ,गढा ,मदनमहल की ओर से आने वाले समस्त वाहन हेतु
  3. अंजुमन स्कूल परिसर - हाईकोर्ट चौक , ओमती ,नौदरा की ओर से आने वाले समस्त वाहन हेतु।
  4. श्रीनाथ की तलैया-कोतवाली,सुपर मार्केट की ओर से आने वाले समस्त वाहन हेतु।
  5. एमएलबी स्कूल ग्राउण्ड-गोरखपुर, केन्ट की ओर से आने वाले समस्त वाहन हेतु।
  6. महाकौशल स्कूल परिसर -समस्त दो पहिया वाहन हेतु।

एसपी टीके विधार्थी ने भी शहर के लोगों से अपील की हैं कि वीआईपी के प्रोग्राम के मद्देनजर असुविधा से बचने हेतु निर्धारित स्थल पर ही अपना वाहन पार्क करें। निर्धारित मार्गो का उपयोग कर कई परेशानियों से बचा जा सकता है। प्रियंका गांधी लगभग साढ़े चार घंटे जबलपुर में रहेंगी। जिस क्षेत्रों से प्रियंका का काफिला गुजरेगा, सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। महिला सुरक्षा बल की भी तैनाती की गई हैं। इसके अलावा डायवर्ट रूट्स पर भी ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती की गई हैं, ताकि आवागमन में किसी तरह की लोगों को परेशानी न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+