राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जबलपुर हाई कोर्ट एनेक्सी बिल्डिंग का किया शिलान्यास, CM शिवराज भी हुए शामिल

President Draupadi Murmu: मध्य प्रदेश न्यायधानी के रूप में अलग पहचान रखने वाले जबलपुर के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। हाई कोर्ट की नई एनेक्सी बिल्डिंग के शिलान्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिरकत की। इस दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे।

हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग की काफी समय से डिमांड थी। जिसे ध्यान में रखते हुए शासन ने बजट भी स्वीकृत किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद दिलचस्पी लेते हुए न्यायधीशों और अधिवक्ता संघो की सुविधाओं का ख्याल रखते बिल्डिंग निर्माण करवाने का फैसला लिया।

President-Draupadi-Murmu-laid-foundation-in-jabalpur

स्थापत्य कला की दिखेगी झलक
मप्र हाई कोर्ट की मौजूदा इमारत स्थापत्य कला के सिलसिले में नायाब है। इसी के अनुरूप निर्माण-शैली वाला हाई कोर्ट का नया भवन नौ मंजिला होगा। इसके साथ दो बेसमेंट बनेंगे। इस नए भवन में कुल 60 कोर्ट रूम बनाने का प्रस्ताव है। पहले चरण में 31 कोर्ट रूम बनाए जाएंगे। नया भवन एक लाख 14 हजार 108 वर्गमीटर में निर्मित होगा। विधि विभाग ने 10 अगस्त 2023 को इसके लिए 460 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। दोनों बेसमेंट में 400 कार पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (भवन) द्वारा किया जाएगा।

हर फ्लोर में कोर्ट रूम और सभागार
नौ मंजिला भवन के प्रत्येक तल में कोर्ट रूम के अलावा अधिवक्ताओं, शासकीय अधिवक्ताओं, पक्षकारों की सुविधा के लिए आवश्यक सभागार बनेंगे। रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय, वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम के अलावा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, फायर अलार्म, फायर फायटिंग सिस्टम, सीसीटीवी, डेटा नेटवर्किंग, आडियो-विजुअल सिस्टम जैसी सुविधाएं भी रहेंगी। पुरानी जिला अदालत व अन्य वर्तमान भवनों को तोड़कर नया भवन बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+