'SDM रिश्वतखोर है,' जबलपुर में इस बड़े अधिकारी के खिलाफ लगे पोस्टर
Jabalpur News: जबलपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये से परेशान लोगों ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी चर्चा अब पूरे शहर में होने लगी है। जबलपुर के गोरखपुर सब डिवीजन के एसडीएम पंकज मिश्रा के पोस्टर शहर की दीवारों पर जगह-जगह चस्पा कर दिए गए हैं।
गोरखपुर में क्षेत्र चपके इन पोस्टर्स पर लिखा है रिश्वतखोर एसडीएम। अब ऐसा क्या हुआ है कि लोगों को रिश्वतखोर एसडीएम लिखकर प्रशासनिक अधिकारी के पोस्टर पूरे शहर की दीवारों पर लगवाना पड़े हैं। ये तो जांच का विषय है।

लेकिन जबलपुर कलेक्टर इस बात का पता लगाने के बजाय ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ये पोस्टर किन लोगों ने दीवारों पर चस्पा करवाए हैं। जबलपुर कलेक्टर का आरोप है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अधिकारियों पर दबाव डालकर गलत काम करवाना चाहते हैं। जब उनके गलत कामों को करने से इनकार कर देते हैं तो फिर ऐसे ही लोग अधिकारियों को बदनाम करने का प्रयास करते हैं।
दरअसल इन पोस्टर्स में गोरखपुर तहसील के एसडीएम पंकज मिश्रा को रिश्वतखोर और चोर बताया गया है। शहर के कई स्थानों पर लगे ये पोस्टर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पोस्टर्स में नीचे सौजन्य से प्रताड़ित जनमानस लिखा हुआ है। यानी यह किसी संस्था द्वारा नहीं बल्कि आम लोगों द्वारा ही लगाए गए हैं।
एक तरफ एसडीएम पंकज मिश्रा की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है। वहीं जिला कलेक्टर ने इसे एसडीएम की छवि खराब करने के लिए रचा गया षड्यंत्र करार दिया है।
कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि इन पोस्टर्स में कहीं भी एसडीएम द्वारा किए गए किसी गलत कार्य का जिक्र नहीं किया है। यदि एसडीएम द्वारा किसी को प्रताड़ित किया गया है या फिर कोई गलत काम किया है, तो उसकी शिकायत की जानी चाहिए।
शासन प्रशासन और जांच एजेंसियों से भी शिकायत की जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं किया गया, कई बार लोग अपनी मर्जी से काम करवाना चाहते हैं और जब अधिकारी मना कर देते हैं तो इसी तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं। इस मामले में एसडीएम ने पुलिस में शिकायत की है और इन पोस्टर्स को लगाने वालों की तलाश की जा रही है। जिनके पकड़े जाने के बाद ही पोस्टर्स लगाने की बजाय का खुलासा हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications