Jabalpur News: 420 धारा का डर दिखाकर पुलिसकर्मी मांग रहा था ₹1 लाख, ₹40 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

jabalpur News: मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के बनने के बाद भ्रष्टाचार पर लगातार जमकर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शपथ लेते ही अधिकारी और सरकारी कर्मचारियों से कहा था कि बेवजह लोगों को परेशान ना करें। लेकिन कुछ कर्मचारियों पर इसका असर नहीं दिखा, जिसके बाद लगातार उन पर कार्रवाई की जा रही है।

ताजा मामला जबलपुर का है जहां पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को ₹40, 000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। द प्रॉपर्टी डीलर को 20 दिन से धमका रहा था कभी घर जाकर तो कभी फोन पर उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी धमकी दे रहा था अगर रुपए नहीं दिए तो वह फरियादी को 420 की धारा लगाकर जेल के अंदर करवा देगा।

Policeman was demanding ₹ 1 lakh by fear of section 420, arrest while taking bribe of ₹ 40 thousand

दरअसल, प्रॉपर्टी डीलर संदीप यादव के खिलाफ शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल ने गोरा थाने में शिकायत की थी। इसी शिकायत को रफा दफा करने के लिए हेड कांस्टेबल उर्मिलेश ओझा फरियादी संदीप यादव से एक लाख रुपये की लगातार डिमांड कर रहा था। बाद में रिश्वत की रकम 50000 फिर ₹40000 तय हुई।

रिश्वत की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को हेड कांस्टेबल उर्मिलेश को जबलपुर एसपी ने सस्पेंड कर दिया मामले में गोरा थाना की एक और हेड कांस्टेबल राजेश गौतम का भी नाम सामने आ रहा है। पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।

Policeman was demanding ₹ 1 lakh by fear of section 420, arrest while taking bribe of ₹ 40 thousand

पूरा मामला विस्तार से जाने

प्रॉपर्टी डीलर संदीप यादव ने बताया, 'तिलहरी में मेरी 2 एकड़ 10 डिसमिल जमीन है। 2019 में शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल ने आधा एकड़ जमीन का एग्रीमेंट किया। मेरे कहने के बाद भी उन्होंने रजिस्ट्री नहीं कराई। अब थाने में शिकायत कर दी कि पुलिस जमीन की रजिस्ट्री कराए।'

यादव का आरोप है, 'शिकायत की जांच कर रहे उर्मिलेश ओझा ने अपने साथी प्रधान आरक्षक राजेश गौतम के साथ मिलकर कई मर्तबा मुझे फोन लगाया। दोनों कई बार मेरे घर भी आए। वे लगातार दबाव बना रहे थे कि जितने भी रुपए मिलें, उस पर ही राजेंद्र जायसवाल के नाम पर रजिस्ट्री कर दो।'

शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल का कहना है, 'जमीन का सौदा 11 लाख रुपए में तय हुआ था। 2 लाख रुपए संदीप यादव को एडवांस दिए थे। जब पैसे देने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हुई तो गोरा बाजार थाने में शिकायत की। पुलिस जांच कर रही थी। उर्मिलेश ओझा और राजेश गौतम ने मुझे बयान के लिए थाने भी बुलाया था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+