Jabalpur News:जबलपुर मेडिकल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से फुर्र हो गया आरोपी, घर में घुसे चोर की हुई थी पिटाई

जबलपुर में चोरी की वारदात के दौरान पिटाई में घायल आरोपी इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया। संजीवनी नगर इलाके में एक फ़ौजी के घर में तीन चोर घुसे थे, आहट मिलने में घरवालों और चोरों के बीच खूनी संघर्ष भी हुआ। इस दौरान दो आरोपी फरार हो गए थे, जबकि निक्की रजक नाम के चोर को दबोंचकर पुलिस के हवाले किया गया। घटना में चोर भी घायल हुआ था।

jabalpur

जबलपुर के मेडिकल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाज के लिए लाया गया एक चोर बाथरूम जाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक संजीवनी नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड फ़ौजी जगदीश रजक के घर यह चोर अपने दो साथियों के साथ वारदात करने घुसा था। आधी रात चोरों की आहट मिलने पर घर वाले जाग गए। जिन्हें घर वालों ने पकड़ने की कोशिश की तो परिजनों पर आरोपियों ने चाक़ू से हमला कर दिया। दो आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन एक अन्य निक्की रजक नाम का चोर दबोंचा गया। इस संघर्ष में चोर भी घायल हुआ, जिसे पुलिस को सुपुर्द किया गया।

jabalpur

अगली सुबह पकड़े गए चोर को इलाज के लिए जब अस्पताल ले जाया गया, उसके साथ पुलिस पुलिस कर्मियों को उसने बाथरूम जाने की बात कही। काफी देर बाद तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को शक हुआ । किसी तरह दरवाजा खोलकर जब देखा तो आरोपी गायब था। बाथरूम की खिड़की खुली हुई थी। वहीं लोगों ने बताया कि जब आरोपी बाथरूम गया तो पुलिस कर्मी तम्बाकू मल रहे थे। पुलिस अनुमान लगा रही है कि आरोपी खिड़की तोड़कर भागा है। फ़ौरन पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुट गई है । साथ ही अस्पताल के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे है। पता करने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी का मूवमेंट किस ओर हुआ। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी का कहना है कि इस मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए है। फरार आरोपी की सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस कर्मियों के भी बयान दर्ज किए जा रहे है।

ये भी पढ़े-Jabalpur News: हाईकोर्ट की इजाजत बिना नहीं होगी पुलिस आरक्षकों की भर्ती, DGP सरकार और अन्य को नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+