Jabalpur News: न गरीबों का पैसा लूटने दूंगा और न ही कांग्रेस के नेताओं को तिजोरी भरने दूंगा: PM नरेंद्र मोदी

मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा और ना ही कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा। पीएम ने कहा कि बीजेपी ने जनधन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस नहस हो गया। आज गरीबों का पैसा गरीबों के हित में लग रहा।

पीएम मोदी ने कहा कि जो आज 20-22 साल के है, उन्हें पता ही नहीं होगा कि मोदी आने से पहले क्या हाल था। तब हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले हेडलाइन बना करते थे। गरीब पर खर्च होने वाला पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था।

PM Narendra Modi made big allegations against Congress governments regarding corruption

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक पीएम कहते थे कि एक रुपए भेजते हैं, तो 15 पैसा पहुंचता है। 85 पैसे कौन सा पंजा खींच लेता था। मोदी ने आकर सब साफ कर दिया। ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा और ना ही कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा। हमें जनधन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस नहस हो गया। आज गरीबों का पैसा गरीबों के हित में लग रहा।

पीएम मोदी कहा कि हमने कांग्रेस सरकार की बनाई भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का अभियान चलाया। 11 करोड़ फर्जी नामों को हमने सरकारी दफ्तरों से हटाया। विकास भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है, हमारी बहनों को धुएं से मुक्ति देना। क्या ये काम कांग्रेस नहीं कर सकती थी। कांग्रेस को माता-बहनों के स्वास्थ्य की परवाह नहीं थी। हमने इसलिए बड़ा अभियान चलाकर उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया।

PM Narendra Modi made big allegations against Congress governments regarding corruption

बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जबलपुर में 'वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान' का शिलान्यास एवं ₹12,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर पीएम ने जनतो को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज जबलपुर का एक नया ही रूप देख रहा हूं। मैं देख रहा हूं, जबलपुर में जोश है। महाकौशल में मंगल है, उमंग है, उत्साह है। ये जोश और ये उत्साह दिखाता है कि महाकौशल के मन में क्या है?

PM Narendra Modi made big allegations against Congress governments regarding corruption

हमारे देश में तेजस्वी, तपस्वी महापुरुषों को भुला दिया गया

प्रधानमंत्री मोदी ने वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश आज रानी दुर्गावती जी की जयंती मना रहा है। हमने जनजातीय गौरव यात्राओं के दौरान उनकी जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का आह्वान किया था और आज हम सब एक पवित्र कार्य करने के लिए, अपने पूर्वजों का ऋण चुकाने के लिए एकत्र हुए हैं। आज वीरांगना रानी दुर्गावती के एक भव्य स्मारक का भूमिपूजन हुआ है, जिसके बन जाने के बाद देश का हर व्यक्ति का मन उसे देखने के लिए मचलेगा और जबलपुर एक यात्राधाम बन जाएगा।

PM मोदी ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन हमें सर्वजन हिताय की सीख देता है और मुश्किलों से संघर्ष का हौंसला भी देता है। दुनिया के किसी भी देश में उनके जैसा कोई नायक या नायिका होती, तो वह देश उछलकूद करने लगता। लेकिन हमारे देश में अपने महापुरुषों को भुला दिया गया। तेजस्वी, तपस्वी महापुरुषों को भुला दिया गया।

PM Narendra Modi made big allegations against Congress governments regarding corruption

जिस दल ने दशकों तक सरकार चलाई, उसने जनजातियों को सम्मान नहीं दिया

मोदी ने कहा कि देश की जनजातियों का आजादी से लेकर संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा तथा विरासत को संजाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन जिस दल ने आजादी के बाद इतने दशकों तक देश में सरकार चलाई, उसने इन जनजातियों को सम्मान नहीं दिया, उनके योगदान को भुला दिया। पहली बार भाजपा की सरकार आने पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलजी की सरकार ने अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाया और बजट भी आवंटित किया।

पीएम ने कहा कि भाजपा के समय में ही देश में पहली जनजातीय समाज की महिला राष्ट्रपति बनी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत भाजपा की सरकार ने की। हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति और पातालपानी स्टेशन का नाम जननायक टंट्या भील के नाम पर रखने का काम भाजपा सरकार ने किया। वीरांगना रानी दुर्गावती का जो भव्य स्मारक बनेगा उसमें भी गोंड कला, संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा।

ये भाजपा को गाली देते-देते भारत को गाली देने लगे हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब किसी दल पर स्वार्थ हावी हो, तो उसकी स्थिति का अंदाज कोई भी लगा सकता है। आज पूरी दुनिया में देश की उपलब्धियों की चर्चा हो रही है, लेकिन विरोधी दलों को कुर्सी के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता। ये भाजपा को गाली देते देते अब भारत को गाली देने लगे हैं। पूरी दुनिया में डिजिटल इंडिया का डंका बज रहा है, ये उसका मजाक उड़ाते हैं। हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना की वेक्सीन बनाई, जिस पर एक आंखें खोलने वाली फिल्म 'वेक्सीन वार' बनी है, लेकिन ये उस पर भी सवाल उठाते हैं। हमारी सेनाएं जब पराक्रम करती हैं, तो ये सवाल उठाते हैं। इन्हें देश के दुश्मनों की, आतंक के आकाओं की बात सही लगती है। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश का उत्सव था, लेकिन इन्होंने उसका भी मजाक उड़ाया। अब हम पूरे देश में अमृत सरोवर बना रहे हैं, तो इन्हें उसमें भी दिक्कत हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+